Alia Bhatt ने एल्विश-मनीषा को बनाया बिग बॉस का 'रॉकी-रानी', बहन पूजा भट्ट के लिए कही ये बात
मुंबईPublished: Jul 27, 2023 06:16:01 pm
Alia Bhatt Comment On Bigg Boss OTT 2: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन के दौरान, आलिया भट्ट से बिग बॉस ओटीटी 2 के बारे में पूछा गया, एक शो जहां उनकी बहन पूजा भट्ट भी एक प्रतियोगी हैं। उनके बारे क्या कहेंगी? इसपर आलिया ने दिया मजेदार जवाब।


आलिया भट्ट ने कहा कि मुझे एल्विश काफी हद तक रॉकी जैसा लगता है
Alia Bhatt Comment On Bigg Boss OTT 2: ऐसा लगता है कि बिग बॉस को अब आलिया भट्ट भी पसंद करने लगी हैं, क्योंकि उन्होंने हाल ही में शो के बारे में बात की है। यह देखते हुए कि उनकी सौतेली बहन पूजा भट्ट भी इस में शामिल हैं, आलिया प्रतियोगियों और उनके खेल के बारे में काफी अपडेट रहती हैं।