scriptसोनाक्षी सिन्हा से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा तक, OTT पर अपनी पारी शुरू करने आ रहे ये स्टार्स | sonakshi sinha kareena kapoor sidharth malhotra and other bollywood stars will debut on ott | Patrika News

सोनाक्षी सिन्हा से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा तक, OTT पर अपनी पारी शुरू करने आ रहे ये स्टार्स

locationमुंबईPublished: Jan 16, 2023 04:59:14 pm

Submitted by:

Jyoti Singh

Bollywood Stars OTT Debut : साल 2023 में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बड़े ऐक्टर्स हैं, जो इस साल अपना OTT डेब्यू करेगें। इनमें सोनाक्षी सिन्हा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और करीना कपूर जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं, जो फिल्मी पर्दे पर अपना नाम बनाने के बाद अब ओटीटी पर अपना डेब्यू कर रहे हैं।

sonakshi_sinha_kareena_kapoor_sidharth_malhotra_and_other_bollywood_stars_will_debut_on_ott.jpg

Bollywood Stars OTT Debut in 2023

Bollywood Stars OTT Debut : एक समय था जब नई फिल्में सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज होती थीं। हालांकि आज भी होती हैं लेकिन अब मेकर्स के पास एक और प्लैटफ़ॉर्म है, जहां वह अपनी फिल्मों को रिलीज कर सकते हैं। ये है ओटीटी (OTT) की दुनिया जिसने तमाम सारे स्टार्स को नया मौका दिया है। चाहें फिल्में हो या वेब सीरीज, ओटीटी पर रिलीज होने के बाद इन्हें दर्शकों से भी काफी अच्छा रिस्पांस मिलता है। कहना गलत नहीं होगा आने वाले समय में भी इसका दबदबा बना रहेगा।। यूं तो अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स ओटीटी पर अपनी फिल्मों के साथ अपनी धाक जता चुके हैं। वहीं इस लिस्ट में अब कुछ और स्टार्स के नाम शामिल होने जा रहे हैं, जो इस साल अपना OTT डेब्यू कर रहे हैं।
करीना कपूर खान

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) फिल्मी पर्दे पर अपनी कई फिल्मों से दर्शकों का दिल लूट चुकी हैं। पिछले साल उनकी फिल्म ‘लाल सिंह चढ्ढा’ रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। हालांकि अब एक्ट्रेस अपने ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार हैं। करीना ‘डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ के जरिए ओटीटी पर कदम रखेंगी। उनकी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म ‘शेरशाह’ पिछले साल रिलीज हुई थी। इस साल वह अपनी फिल्म ‘मिशन मजनू’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वह जल्द ही रोहित शेट्टी की पहली डिजिटल सीरीज़ में नजर आएंगे। जो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए उनकी पहली प्रसिद्ध कॉप एक्शन फिल्म यूनिवर्स का विस्तार करती है।
सोनाक्षी सिन्हा

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भी इस साल अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। वह मशहूर डाएरेक्टर रीमा कागती की ‘दहाड़’ से ओटीटी पर कदम रखेगी। सोनाक्षी की दहाड़ अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।
उर्मिला मातोंडकर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की रंगीला गर्ल यानी उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) भी इस साल अपने ओटीटी डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह जल्द ही ‘तिवारी’ सीरीज से ओटीटी (OTT) पर एंट्री करेंगी। उनकी सीरीज मां-बेटी के रिश्ते पर आधारित होगी।
आदित्य रॉय कपूर

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) आखिरी बार फिल्म ‘मलंग’ में नजर आए थे। इस साल वह ओटीटी प्लैटफ़ॉर्म पर अपना डेब्यू करेंगे। वह जल्द ही हिट जोड़ी राज और डीके की अगली सिरीज़ ‘गन्स और गुलाब’ में दिखाई देंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो