Youtuber Armaan Malik First Wife Payal: फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल 3 बच्चों की मां हैं। 2018 में प्रेगनेंसी से पहले उनका फिगर कमाल का था। वो अपने जीरो फिगर के लिए चर्चा में रहती थीं।
तीन बच्चे चिरायु, तूबा और अयान के जन्म के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था। पायल ने फिर से अपने फिगर पर काम किया और जिम में खूब पसीना बहाया। अब उनका एक वीडियो वायरल है, इसमें पायल का गजब का वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन दिख रहा है।
वीडियो में पायल के पति भी दिख रहे हैं। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ उनकी जोड़ी को बेस्ट बता रहे हैं तो कुछ पायल के फिगर पर फिदा होते दिखे। पायल का कहना है कि वो घर के कामकाज के साथ जिम जाना नहीं भूलती।
इसलिए पायल अपने फिगर को मेंटेन करने में कामयाब हो पाई हैं। वो सोशल मीडिया पर अपने वीडियो अक्सर शेयर करती रहती हैं। इसमें वो एक्सरसाइज और डाइट के बारे में बातें करती दिखती हैं।