पाकिस्तान

क्रोशिया के बाद पाकिस्तान में महसूस हुए भूकंप के झटके, नुकसान की खबर नहीं

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 4.7 त्रीवता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Dec 30, 2020 / 12:51 pm

Saurabh Sharma

Earthquake tremors in South American country Chile, 6.0 magnitude on Richter scale

नई दिल्ली। भारत के साथ पूरी दुनिया में जहां कोरोना का खौफ देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर भूकंप से भी लोगों में खौफ पैदा हो गया है। अभी क्रोशिया में आए भूकंप से गई लोगों की खबरें पूरी तरह से दुनिया तक पहुंची भी नहीं कि अब पाकिस्तान में भी 4.7 त्रीवता का भूकंप महसूस किया गया है। जिसका केंद्र इस्लामाबाद बताया जा रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1344160872558555136?ref_src=twsrc%5Etfw

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 4.7 की तीव्रता के रिक्टर पैमाने पर भूकंप महसूस किया गया है। यह भूकंप पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सबसे ज्यादा महसूस किया गया। जिसका समय 11 बजकर 03 मिनट था। इस भूकंप का असर उत्तर भारत के कुछ इलाकों में भी महसूस किया गया है।

वहीं दूसरी ओर क्रोएशिया में आए मंगलवार को भूकंप में करीब पांच लोगों के मारे जाने और 20 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) के हवाले से बताया, यह भूकंप क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में दोपहर 12.19 बजे छोटे से शहर पेट्रींजा में आया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।से ज्यादा महसूस किया गया। जिसका समय 11 बजकर 03 मिनट था। इस भूकंप का असर उत्तर भारत के कुछ इलाकों में भी महसूस किया गया है।

Home / world / Pakistan / क्रोशिया के बाद पाकिस्तान में महसूस हुए भूकंप के झटके, नुकसान की खबर नहीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.