scriptपाकिस्तान: 14 साल के लड़के ने मुर्गी के साथ किया गंदा काम, अब भुगत रहा अंजाम | hen sexually assaulted by a teenager in pakistan | Patrika News

पाकिस्तान: 14 साल के लड़के ने मुर्गी के साथ किया गंदा काम, अब भुगत रहा अंजाम

Published: Nov 14, 2017 04:22:45 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

पंजाब प्रांत के हफीजाबाद में एक किशोर ने मुर्गी के साथ यौन शोषण किया।

pakistan
नई दिल्ली। पाकिस्तान में महिलाओं के साथ यौन शोषण के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है जो इंसानियत को शर्मसार कर देगा। दरअसल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के हफीजाबाद में एक किशोर ने मुर्गी के साथ यौन शोषण किया। इसके बाद उसने मुर्गी को मार दिया। मामले में मुर्गी के मालिक ने पुलिस के पास इसकी शिकायत की है।
मुर्गी के मालिक के मुताबिक 14 साल के लड़के ने जलालपुर भट्टियां के पास अपने गांव में 11 नंवबर को मुर्गी के साथ गया। इस दौरान उसने मुर्गी के साथ गलत काम को अंजाम दिया और उसे मार दिया। पुलिस ने मालिक की शिकायत पर किशोर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
लड़की के कपड़े उतर कर घुमवाया था पाकिस्तान में
पाकिस्तान में महिलाओं के साथ आए दिन यौन शोषण के मामले सामने आते रहते हैं। नवंबर के पहले हफ्ते में पाकिस्तान में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम इलाके में एक लड़के का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। इस दौरान लड़की के घर वालों को ये बात पता चल गई।
लड़की के घर वालों ने बदल लेने के मकसद से लड़की की बहन को निशाना बनाया और उसके कपड़े उतरवा कर पूरे गांव में घुमाया। पीड़ित लड़की ने जानकारी देते हुए बताया था कि वो अपनी बहन के साथ पानी भरकर लौट रही थी। तभी कुछ लोग हथियार लेकर उनके पास आए और उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने कैची से लड़की के कपड़े काट दिए।
पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन ने उसका दुपट्टे से ढकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की थी। इसके बाद पीड़ित लड़की एक घर में जाकर छिप गई वो लोग वहां भी पहुंच गए। ये घटनाक्रम एक घंटे तक जारी रहा। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो