scriptPM MODI ने दिखाई बलूचिस्तान को उम्मीद की किरण, जानिए किस तरह लोगों का कत्लेआम करता है पाकिस्तान | Human rights violations in Balochistan | Patrika News

PM MODI ने दिखाई बलूचिस्तान को उम्मीद की किरण, जानिए किस तरह लोगों का कत्लेआम करता है पाकिस्तान

Published: Oct 15, 2016 10:12:00 pm

Submitted by:

balram singh

वे कहती हैं कि बच्चों के साथ ही महिलाओं का भी पता नहीं चलता कि वे कब गायब हो जाती हैं। पाकिस्तानी पुलिस की चौकियां बनती गई, अपराध और जुल्म बढ़ते गए।

 Balochistan

Balochistan

पाकिस्तान जिस तरह से बलूचिस्तान के लोगों पर अत्याचार करता है उसकी कहानी सुनकर इंसानों की रूह भी कांपने लगती है। वहां दस साल में 30 हजार से ज्यादा बच्चे, महिलाएं और पुरुष गायब हो चुके हैं। पाकिस्तानी पुलिस की चौकियां बढ़ती गई, पर लोग कम होते गए। 
पाकिस्तान के जुल्म की ये कहानी बलूचिस्तान की प्रोफेसर नायला बलूच ने बताई है। वे कहती हैं कि बच्चों के साथ ही महिलाओं का भी पता नहीं चलता कि वे कब गायब हो जाती हैं। पाकिस्तानी पुलिस की चौकियां बनती गई, अपराध और जुल्म बढ़ते गए। 
उन्होंने भारत के पीएम मोदी के बारे में कहा कि उन्होंने 70 साल के बाद बलूचिस्तान को उम्मीद की किरण दिखाई है। उनके 15 अगस्त के भाषण के बाद वहां जश्न मनाए गए। लोग उनकी बात सुनकर बहुत खुश थे। उनको लगा कि उनके जीवन में खुशी जरूर आएगी।
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार से मिल कर नायला ने कहा कि बलूचिस्तान में मिलिट्री ऑपरेशन के नाम पर हजारों का कत्लेआम किया जा चुका है। महिलाओं से दुष्कर्म होते है। उन्होंने बलूचिस्तान में पाकिस्तान के अत्याचार को इंसानियत के लिए खतरा करार दिया। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो