scriptपाकिस्तान: बलूचिस्तान में सेना की चौकी पर आतंकी हमला, 4 सैनिकों की मौत, 8 घायल | PaK: 4 Soldiers Killed, 8 Injured In Terrorist Attack in balochistan | Patrika News

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में सेना की चौकी पर आतंकी हमला, 4 सैनिकों की मौत, 8 घायल

locationनई दिल्लीPublished: Jun 02, 2021 05:45:45 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

पाकिस्तानी सेना के अनुसार पहली घटना में आतंकियों ने क्वेटा में फ्रंटियर कोर के सैनिकों को निशाना बनाया था।

Terrorist attack in pakistan

Terrorist attack in pakistan

लाहौर। बलूचिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में पाक की एक सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों ने हमला बोल दिया। इसके बाद आईईडी ले जा रहे सुरक्षाकर्मियों के वाहन पर हमला बोल दिया। इस हमले में अर्धसैनिक बल के चार सैनिकों की मौत हो गई। वहीं आठ अन्य घायल हो गए।

यह भी पढ़ें

गलवान घाटी में मारे गए चीनी सैनिकों की संख्या पर उठाए थे सवाल , ब्लॉगर को आठ माह की जेल

चौकी को निशाने पर लिया

पाकिस्तानी सेना के अनुसार पहली घटना में आतंकियों ने क्वेटा में फ्रंटियर कोर के सैनिकों को निशाना बनाया था। उन्होंने पीर इस्माइल जियारत के पास के चौकी को निशाने पर लिया था। इस दौरान मुठभेड़ में चार आतंकी की मौत हो गई, वहीं आठ घायल हुए हैं, जबकि चार सैनिकों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। तुर्बत में एक अन्य घटना में आतंकियों ने फ्रंटियर कोर के एक वाहन को निशाना बनाया। ये आईईडी ले जा रहा था। इस घटना में दो सैनिक घायल हो गए।

पाक सेना बताया कि देश विरोधी ताकतों के समर्थन से दुश्मन ताकतों द्वारा बलूचिस्तान में अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। किसी भी हालत में शांति एवं समृद्धि को नष्ट करने नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान ने तैयार की घरेलू कोरोना वैक्सीन, जल्द बड़े पैमाने पर ‘पाकवैक’ का होगा उत्पादन

होटल की पार्किंग में धमाका

गौरतलब है कि इससे पहले बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में एक होटल की पार्किंग में धमाका हुआ। इस धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 13 लोग घायल हो गए। इस हमले के पीछे बलूच राष्ट्रवादी संगठन या इससे जुड़े चरमपंथियों का हाथ बताया जा रहा है। ये नियमित रूप में हमले करते रहते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो