scriptपाकिस्तान बोल रहा लगातार झूठ, पहले भारतीय सैनिकों के लिए बोला और अब पनडुब्बी को लेकर किया ये दावा | pak claims they stopped indian submarine to enter border | Patrika News

पाकिस्तान बोल रहा लगातार झूठ, पहले भारतीय सैनिकों के लिए बोला और अब पनडुब्बी को लेकर किया ये दावा

Published: Nov 18, 2016 10:38:00 pm

Submitted by:

balram singh

बता दें कि इससे पहले हाल ही में पाकिस्तानी सेना ने 11 भारतीय जवानों को मारने का दावा किया था। उस पर भारत ने कहा कि पाकिस्तान हर बात पर झूठ बोल रहा है।

chinese submarine docking at pakistan no big conce

chinese submarine docking at pakistan no big concern : indian navy

पाकिस्तानी नेवी ने शुक्रवार को भारतीय पनडुब्बी को उसके जलक्षेत्र से बाहर करने का दावा किया है। पाकिस्तानी नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय पनडुब्बी पाकिस्तानी समुद्री सीमा के पास थी और हमने उसे हमारे क्षेत्र से पीछे धकेल दिया।
बता दें कि इससे पहले हाल ही में पाकिस्तानी सेना ने 11 भारतीय जवानों को मारने का दावा किया था। उस पर भारत ने कहा कि पाकिस्तान हर बात पर झूठ बोल रहा है। 
पाकिस्तानी नौसेना ने कहा कि भारतीय नौसेना अपने नापाक इरादों को पूरा करने के लिए पनडुब्बियां तैनात कर रही है।पर पाकिस्तानी नौसेना अपनी सीमाओं का बचाव करने में पूर्ण रूप से सक्षम है और किसी भी आक्रामकता का समुचित जवाब दे सकती है।
पाकिस्तानी नौसेना ने कहा कि हमने पाकिस्तान की दक्षिणी समुद्री सीमा के पास भारतीय पनडुब्बियों को देखा और उनकी गतिविधियों को रोकने के लिए उनका पीछा किया। नौसेना ने लगातार पनडुब्बियों का पीछा किया और उन्हें पीछे धकेल दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो