scriptमुंबई हमलों का मास्टरमाइंट हाफिज सईद दोषी करार, पाक की गुजरात कोर्ट में केस हुआ शिफ्ट | Pakistan: Hafiz saeed found guilty, case shifted to Gujrat Court | Patrika News

मुंबई हमलों का मास्टरमाइंट हाफिज सईद दोषी करार, पाक की गुजरात कोर्ट में केस हुआ शिफ्ट

Published: Aug 07, 2019 06:07:24 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

18 जुलाई को हाफिज सईद को लाहौर से गिरफ्तार किया गया था
यह गिरफ्तारी पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने की थी

hafiz saeed

Hafiz saeed

इस्लामाबाद। मुंबई हमलों के मास्टर माइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान की अदालत ने दोषी ठहराया है। पाक की गुजरांवाला अदालत में यह मामला चल रहा था। अब यह मामला गुजरात में शिफ्ट हो गया है। पाक मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 18 जुलाई को हाफिज सईद को लाहौर से गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने की थी। उसका आरोप था कि हाफिज सईद आतंकी गतिविधियों को आर्थिक मदद देता है।

हाफिज सईद और मसूद अजहर पर शिंकजा कसने को भारत उठाने जा रहा बड़ा कदम

https://twitter.com/ANI/status/1159016210215911425?ref_src=twsrc%5Etfw
हाफिज सईद पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका

गौरतलब है कि आतंकी हाफिज सईद पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका है। मगर हर बार वह सबूतों के आभाव में रिहा हो जाता है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि हाफिज सईद को रिहा कर दिया गया है। उसे कोर्ट से रिहाई दे दी गई हैं। मगर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने अमरीकी दौरे में पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि था पाकिस्तान में अभी भी 40 हजार आतंकी मौजूद हैं।
हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर बड़ा खुलासा, दुनिया की आंखों में इस तरह धूल झोंक रहा है पाकिस्तान

मुंबई 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने कई बार भारत में आतंकी हमले कराए हैं। 2008 के मुंबई हमले में 166 लोग की मौत हो गई थी। इसमे में विदेशी नागरिकों की बड़ी संख्या शामिल है। इससे पहले हाफिज वर्ष 2002, 2006, 2008, 2009 और 2017 में भी गिरफ्तार हो चुका है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

ट्रेंडिंग वीडियो