script

Pakistan: भारी बारिश और बाढ़ से जिन्दगी बेहाल, अब तक 200 से अधिक की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Sep 06, 2020 09:37:13 pm

Submitted by:

Anil Kumar

HIGHLIGHTS

Flood In Pakistan: पाकिस्तान में बीते कई दिनों से लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण लोगों के घरों तक में पानी भर गया है। देश के अलग-अलग शहरों के कोने-कोने से बाढ़ की भयावाह तस्वीरें सामने आ रही है।
भारी बारिश के बाद बाढ़ और अलग-अलग घटनाओं में अब तक 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

pakistan rain flood

Pakistan: Life ravaged by heavy rains and floods, over 200 deaths so far

इस्लामाबाद। दक्षिण एशियाई देशों ( South Asian Country ) में मानसूनी बारिश ने कहर बरपा रखा है। भारत, चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका आदि देशों में लगातार हो रही बारिश के बाद बाढ़ से जनजीवन बेहाल गया है। पाकिस्तान में बीते कई दिनों से लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण लोगों के घरों तक में पानी भर गया है। पाकिस्तान के कोने-कोने से बाढ़ की भयावाह तस्वीरें सामने आ रही है।

बारिश के बाद बाढ़ और अलग-अलग घटनाओं में अब तक 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। उत्तरी पश्चिमी पाकिस्तान और स्वात घाटी में 48 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि इन इलाकों में सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं।

Pakistan में मूसलाधार बारिश के बाद Flood, अब तक 125 की मौत और 71 घायल

बारिश के बाद बाढ़ से पाकिस्तान में सैकड़ों लोगों के घर बह गए। कई इलाकों की प्रमुख सड़कें और उस सड़क को जोड़ने वाली सड़कें भी बारिश में बह गई हैं। ऐसे में लोगों का जनजीवन बेहाल गया है। हालांकि, आर्मी के जवान राहत-बचाव के कार्य में लगे हुए है। समाज के लोग बाढ़ से परेशान लोगों के बीच राहत की सामग्री बांट रहे हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7w00fx

सिंध प्रांत में 101 लोगों की मौत

आपको बता दें कि पाकिस्तान में भारी बारिश ( Heavy Rain And Flood In Pakistan ) के बाद बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से सबसे अधिक खैबर पख्तूनख्वाह और सिंध प्रांत प्रभावित हुआ है। दक्षिणी सिंध प्रांत में अबतक 101 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि खैबर पख्तुनख्वाह में बाढ़ के कारण 15 लोगों की मौ हुई है। पूरे पाकिस्तान में बारिश के चलते अबतक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

50 सालों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज

आपको बता दें कि पाकिस्तान में बीते कई दिनों से मानसूनी बारिश लगातार हो रही है। इस मूसलाधार बारिश के कारण की शहरों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बीते गुरुवार को कराची में 1967 के बाद से एक दिन में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई थी।

पाकिस्तान में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर जारी, अब तक 160 की मौत

पाकिस्तानी मीडिया डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते गुरुवार को मौसम विभाग ने सिर्फ 12 घंटे में 223.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जो कि कराची में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है। इससे पहले 26 जुलाई, 1967 को एक दिन में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। उस समय मसरूर बेस में 211.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो