ऐसे में लगातार हो रहे आलोचना से परेशान इमरान खान ने दुष्कर्मियों को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि दुष्कर्मियों को चौराहे पर सरेआम फांस दी जानी चाहिए या तो फिर इंजेक्शन देकर नपुंसक ( Chemical Castration ) बना देना चाहिए। इमरान खान ने इस बात का समर्थन किया कि जो भी दुष्कर्म करे उसे सरेआम फांसी पर लटकाया जाना चाहिए या तो फिर इंजेक्शन देकर उसे नपुंसक बना देना चाहिए, जो कि दूसरों के लिए एक सबक हो।
Pakistan: विपक्षी नेता शहबाज ने पीएम इमरान पर ठोका 10 अरब के मानहानि का केस, बोले- रोजाना हो सुनवाई
आपको बता दें कि बीते दिनों कुछ लोगों ने एक फ्रांसीसी मूल की महिला के साथ बच्चों के सामने ही बलात्कार किया गया था। इस घटना को लेकर पाकिस्तान में लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहा है और प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार की आलोचना कर रहे हैं।
दुष्कर्मियों को नपुंसक बना देना चाहिए: इमरान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपियों को बहुत ही सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सजा ऐसी होनी चाहिए जिससे दूसरों के अंदर डर पैदा हो और दूसरों को लिए एक सबक हो। इमरान ने कहा कि मेरी राय में तो दुष्कर्मियों को सरेआम फांसी पर लटका देना चाहिए या फिर नपुंसक बना देना चाहिए, ताकि लोगों में डर हो और इस तरह की घटनाएं रूके।
उन्होंने कहा कि जिस तरह हत्या के मामले में फर्स्ट डिग्री, सेकंड डिग्री और थर्ड डिग्री जैसी सजा दी जाती है, ठीक उसी तरह से दुष्कर्म के मामलों को भी बांटा जाना चाहिए। फर्स्ट डिग्री वाले दुष्कर्म के आरोपियों को नपुंसक बना देना चाहिए।
23 साल का आरोपी गिरफ्तार
आपको बता दें कि पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि लाहौर-सियालकोट हाईवे पर उसकी कार खराब हो गई थी। जिसके बाद वह मदद के लिए इंतजार कर रही थी। इसी बीच दो लुटेरे आए और बंदूक के बल पर उसके साथ रेप किया।
Imran Khan का बड़ा बयान, बोले- Israel के साथ राजनयिक संबंध स्थापित नहीं करेगा Pakistan
जब ये मामला सामने आया तो देखते ही देखते पूरे पाकिस्तान में बवाल मच गया और लोग सड़कों पर उतर आए। लोग आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर सजा देने की मांग करने लगे। लोगों में बढ़ता रोष को देखते हुए हरकत में आई पुलिस ने फ्रांसीसी मूल की महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में 23 साल के मुख्य आरोपी शफकत अली को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी शफकत ने अपने जुर्म को कबूल भी कर लिया। उन्होंने बताया कि हाईवे किनारे महिला के साथ उसके तीन बच्चों के सामने ही उन्होंने इस अपराध को अंजाम दिया था। इस घटना को लेकर लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, पेशावर और पाकिस्तान के अन्य कई शहरों में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने इमरान सरकार से दोषियों को सख्त सजा और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।