scriptपाक पुलिस कंट्रोल रूम में अंजान शख्स कर रहा फोन, जय हिंद बोल दे रहा जमकर गाली | pakistan police troubled with phone calls saying jai hind | Patrika News

पाक पुलिस कंट्रोल रूम में अंजान शख्स कर रहा फोन, जय हिंद बोल दे रहा जमकर गाली

Published: Dec 30, 2017 11:06:49 am

Submitted by:

ashutosh tiwari

पाक पुलिस ने इसे लेकर रिपोर्ट दर्ज की है।

Pakistan,phone call,Pakistan Police,jai hind
इस्लामाबाद. पाकिस्तान पुलिस पिछले दिनों एक विचित्र परेशानी से रूबरू है। उसे एक अज्ञात भारतीय ने फोन करके परेशान करके रखा है। यह व्यक्ति इस्लामाबाद के पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस जवानों को गालियां देता है और कहता है ‘जय हिंद’ बोलो। इतना कहने के तुरंत बाद वह फोन काट देता है। पाक पुलिस ने इसे लेकर रिपोर्ट दर्ज की है।
नहीं समझ पा रहे भाषा
पाकिस्तानी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कि उनके जवान फोन करने वाले की भाषा का सही तरीके से नहीं समझ पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह कुछ शब्द ऐसे बोल रहा है जिससे लग रहा है कि वो पाकिस्तान में रहने वाला भारतीय है। एक पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक पुलिस के एक अधिकारी शब्बीर अहमद ने बताया कि सुबह 3.30 बजे फोन आने शुरु हुए। फोन उठाने पर कॉल करने वाले ने गॉली गलोच करना शुरु कर दिया। वो आईजी और डीआईजी लेवल के अधिकारियों से बात करना चाह रहा था। वो लगातार पाक पुलिस के जवानों से जय हिंद बोलने को कह रहा था। वहीं एक बार उसने बताया कि वो भारत से फोन कर रहा है और उसका नाम जाशे है।
इसलिए नहीं हो पाई पहचान
फोन 25 दिसंबर को आए थे। इस दिन कॉलर लाइन आइडेंटिफिकेशन (सीएलआई) खराब था, जिसके कारण फोन के लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी। इसके बाद पाकिस्तान टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी लिमिटेड (पीटीसीएल) ने भारत कॉल होने की पुष्टि की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो