scriptचौथे चरण में पाकिस्तान ने 55 भारतीय मछुआरों और 5 नागरिकों को किया रिहा किया | Pakistan releases 55 Indian fishermen and 5 civilians in fourth phase | Patrika News

चौथे चरण में पाकिस्तान ने 55 भारतीय मछुआरों और 5 नागरिकों को किया रिहा किया

locationनई दिल्लीPublished: Apr 29, 2019 07:20:28 pm

Submitted by:

Anil Kumar

पाकिस्तान ने 360 भारतीय कैदियों को रिहा करने का फैसला किया था।
इससे पहले तीन चरणों में 300 के करीब कैदियों को रिहा कर चुका है।
भारत की जेलों में भी 347 पाकिस्तानी कैदी बंद हैं।

पाकिस्तान जेल

चौथे चरण में पाकिस्तान ने 55 भारतीय मछुआरों और 5 नागरिकों को किया रिहा किया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ( Pakistan ) के प्रधानमंत्री इमरान खान ( Imran Khan ) ने एक बार फिर से नई रणनीति के तहत एक बड़ा फैसला लिया है। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने 55 भारतीय मछुआरों और पांच नागरिकों को ‘सद्भावना’ के मद्देनजर रिहा किया है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मछुआरों और नागरिकों को रविवार को कराची की मालिर जेल से रिहा कर दिया गया। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि पाकिस्तानी क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए पचास लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य पांच को अवैध रूप से सीमा पार करने के लिए हिरासत में लिया गया था। उन सभी को एक ट्रेन में लाहौर ले जाया गया है, जहां से उन्हें वाघा सीमा पर भारतीय ( Indian ) अधिकारियों को सौंपने की उम्मीद है।

‘टाइम पत्रिका’ के 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में पाक पीएम इमरान खान का नाम शामिल

पाक ने 360 भारतीय कैदियों को रिहा करने का लिया था फैसला

बता दें कि इसी महीने के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बड़ा फैसला करते हुए 360 भारतीय कैदियों को रिहा करने का फैसला किया था। पाकिस्तान ( Pakistan ) ने सभी कैदियों को चार चरणों में रिहा करने का फैसला किया था। पाकिस्तान विदेश विभाग के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैजल ने बताया था कि पाक की जेलों में 537 भारतीय कैदी सजा काट रहे हैं, इसमें से 483 मछुआरे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत में 347 पाकिस्तानी कैदी हैं, उम्मीद है कि भारत जल्द से जल्द सभी को रिहा करेगा। फैजल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि पाकिस्तान सरकार चार चरणों में 360 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा। 8 अप्रैल को पहले चरण में 100 मछुआरों को रिहा किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में 15 अप्रैल को 100 मछुआरों को छोड़ा जाएगा। इसके बाद तीसरे चरण में 22 अप्रैल को 100 मछुआरों को रिहा किया जाएगा और फिर अंतिम चरण में पांच मछुआरों समेत 60 भारतीय नागरिकों को 29 अप्रैल को छोड़ा जाएगा।

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो