scriptपाकिस्तान: कराची में धूल भरी आंधी का कहर, तीन की मौत, 86 घायल | Pakistan: Three dead and 86 injured to heavy dust storm in kranchi | Patrika News

पाकिस्तान: कराची में धूल भरी आंधी का कहर, तीन की मौत, 86 घायल

locationनई दिल्लीPublished: Apr 15, 2019 05:38:47 pm

Submitted by:

Anil Kumar

पाकिस्तान के कराची में धूल भरी आंधी के कारण लोग परेशान।
मौसम विभाग ने सोमवार रात को धूल भरी आंधी चलने की आशंका जाहिर की।
धूल भरी आंधी के कारण जिन्ना हवाई अड्डे पर कई उड़ानों को रद्द किया गया।

 

धूल भरी आंधी

पाकिस्तान: करांची में धूल भरी आंधी से तीन की मौत, 86 घायल

कराची। पाकिस्तान के कराची में सोमवार की सुबह धूल भरी आंधी ने जमकर कहर बरपाया। आलम यह था कि लोग कुछ समय तक अपने घरों से निकल नहीं सके। इस धूल भरी आंधी से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 86 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कराची के कोरांगी, लांधी, मालीर, ल्यारी, चौवरांगी और सुरजनी इलाकों में कई लोगों के मकान ढहने की खबरें सामने आई है। पूरा कराची शहर धूल से भर गया। बताया जा रहा है कि यह आंधी रविवार की रात को शुरू हुआ था जो कि सोमवार सुबह तक जारी रहा।

मौसम विभाग का अलर्ट! राजस्थान में यहां फिर आ सकता है रेत का बवंडर, 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी धूलभरी हवाएं

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

बता दें, सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन्ना अस्पताल के अधिकारियों ने बताया है कि तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 47 लोग गंभीर रूप से घायल हैं वहीं सिविल अस्पताल के अधिकारियों ने कहा है कि 39 घायलों को यहां भर्ती कराया गया है। चौवरांगी इलाके में तेज हवा के कारण एक पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में आने से एक लोग की मौत हो गई। इसके अलावे एक अन्य जगह में गो बच्चों की भी मौत हो गई है, जबकि टीपू सुल्तान रोड स्थित एक स्कूूल का छत गिर जाने के कारण पांच छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिश हार्बर स्थित मस्जिद का छत ढह जाने के कारण इमाम भी घायल हो गया, साथ ही दीवार ढहने के कारण दो अन्य लोग भी जख्मी हो गए। कराची बंदरगाह में धूल भरी आंधी के कारण आठ मछुआरे भी बीती रात से लापता हैं। धूल भरी आंधी के कारण पूरे शहर में बिजली सेवा भी प्रभावित रही। पाकिस्तान मौसम विभाग ने अध्यक्ष सरदार सरफराज बताया कि बीती रात जो धूल भरी आंधी आई वह उम्मीद से कहीं ज्यादा मजबूत थी। 65 किमी/घंटा की गति से हवाएं चल रही थी और विजिबिलिटी (दृश्यता) महज 500 मीटर तक रह गई थी। उन्होंने अनुमान लगाया कि आज भी तेज गति से हवाएं चल सकती हैं। इस धूल भरी आंधी के कारण जिन्ना अतंर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली कई विमानों को रद्द कर दिया गया तो कई के समय में बदलाव किया गया। वहीं लैंड करने वाली विमानों के रूट में बदलाव किया गया।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .

ट्रेंडिंग वीडियो