script

पाकिस्तान का ये शख्स है 36 बच्चों का बाप, परिवार में हैं 150 लोग

Published: Oct 28, 2017 08:41:40 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

पाकिस्तान के 60 साल के एक शख्स 36 बच्चों का पिता हैं।

Pakistan
नई दिल्ली। भारत के साथ दुनिया के सभी देश हम दो हमारे दो का नारा देकर जनसंख्या नियंत्रण में लगे हैं तो वहीं पाकिस्तान के 60 साल के एक शख्स 36 बच्चों का पिता हैं। इसके साथ ही जल्द ही उसके घर 37वां बच्चा भी आने वाला है।
पाकिस्तान के न्यूज चैनल अल जजीरा के मुताबिक गुलजार खान जोकि इस्लामाबाद में रहते हैं वो 36 बच्चों के पिता है। इसके साथ ही उनके परिवार में कुल 150 सदस्य हैं। इस बात का उन्हें गर्व भी है। 36 बच्चों को पैदा करने के पीछे की कहानी को बताते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी समूहों के बीच की दुश्मनी ने उन्हें इतने बच्चे पैदा करने पर मजबूर किया।
उन्होंने कहा कि ज्यादा बच्चे होने पर आपको लड़ाई जितने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि ये बच्चें अल्ला की देन हैं। मुझे अल्ला में पूरा विश्वास है कि वो हमें खाने को देंगे। उन्होंने कहा कि बड़ा परिवार रखने में कुछ गलत नहीं है।
उनके भाई मस्तान भी बच्चों के मामले में उनसे कम नहीं हैं। मस्तान के भी तीन पत्नियां और 22 बच्चे हैं। अल जजीरा ने उनके परिवार का एक वीडियो भी फेसबुक पर शेयर किया है, जिसको 3 घंटे में 25 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।