script

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में लोगों ने मनाई होली

Published: Mar 31, 2019 03:43:04 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

करीब 600 लोग निश्तार सभागार पहुंचे और रंगों के त्योहार का जश्न मनाया

Baba Achalnath

भगवान अचलनाथ ने श्रद्धालुओं संग खेली होली,जमकर झूमे शहरवासी

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में लोगों ने शनिवार को जमकर होली खेली। संयोग से शनिवार से ही बसंत ऋतु की शुरुआत भी हुई। औकाफ, हज, धार्मिक एवं अल्पसंख्यक मामलों के विभाग ने इस होली उत्सव की मेजबानी की। अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के करीब 600 लोग निश्तार सभागार पहुंचे और रंगों के त्योहार का जश्न मनाया। गौरतलब है कि यहां रह रहे हिंदुओ के लिए इस पर्व को विशेष तौर पर मनाया जाता है। इस दौरान सरकार की ओर से विशेष आयोजन किया जाता है।
देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की

दिन भर चले जश्न में हिंदू समुदाय ने आरती की और देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पंजाबी पोशाक पहने युवाओं ने भांगड़ा नृत्य किया। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ हिशाम इनाम उल्लाह खान ने कहा कि हिंदू समुदाय ने पूरे उत्साह के साथ बसंत ऋतु की शुरुआत का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि धर्म एवं जाति अलग होने के बावजूद हम एकजुट हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि शांति कायम है और अल्पसंख्यक यहां सुरक्षित हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो