scriptआर्टिकल 370 का हटाया जाना पूर्वी पाकिस्तान के अलग होने के बाद दूसरी बड़ी घटना: जरदारी | PPP leader Asif Ali Zardari says removal of article 370 is a big issue | Patrika News

आर्टिकल 370 का हटाया जाना पूर्वी पाकिस्तान के अलग होने के बाद दूसरी बड़ी घटना: जरदारी

Published: Aug 08, 2019 08:47:04 am

Submitted by:

Mohit Saxena

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया
जरदारी ने कहा, इस तरह के घटनाक्रम से पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा

asif ali zardari
इस्लामाबाद। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता व पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बुधवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत अधिकृत कश्मीर में बिगड़ती स्थिति पूर्वी पाकिस्तान के अलग होने के बाद दूसरी बड़ी घटना है। आर्टिकल 370 हटाए जाने से यहां पर और अशांति फैलेगी।
पाकिस्तान: पूर्व वित्त मंत्री और PML-N नेता मिफ्ताह इस्माइल गिरफ्तार

इंदिरा गांधी से जमीन वापस ले ली

जरदारी ने कहा कि पूर्वी पाकिस्तान के अलग होने के बाद कश्मीर मुद्दा दूसरी बड़ी घटना है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का गठन कश्मीर संबंधी मुद्दे के हल के लिए किया गया था। जुल्फिकार अली भुट्टो ने बातचीत के बाद इंदिरा गांधी से जमीन वापस ले ली थी।
मोदी की सोच के कारण भारत का विभाजन होगा

भारत ने सोमवार को राष्ट्रपति के आदेश से आर्टिकल 370 को समाप्त कर दिया। इससे कश्मीर को विशेष दर्जा हासिल था। जरदारी ने संयुक्त सत्र के दौरान कहा कि मोदी की सोच के कारण भारत का विभाजन होगा। उन्होंने कहा कि यह अगर उनके कार्यकाल में हुआ होता, तो वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), चीन, रूस और ईरान चला जाते। पाक अपने दोस्तों से करीबी रखनी चाहिए।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो