scriptपाकिस्तान में तालिबान की ‘दादागिरी’, डीजे समेत इन चीजों पर लगाया बैन | Taliban issues threat against DJ and others in Pakistan | Patrika News

पाकिस्तान में तालिबान की ‘दादागिरी’, डीजे समेत इन चीजों पर लगाया बैन

Published: Aug 02, 2019 04:31:43 pm

Submitted by:

Shweta Singh

पाकिस्तान में जोर से संगीत बजाने और महिलाओं को घर से निकलने पर पाबंदी
प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने चिट्ठी में दी धमकी

DJ in Pakistan

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने एक लोगों के लिए कई फरमान जारी किया है। संगठन ने लोगों को जोर से संगीत बजाने, पोलियो टीकाकरण जैसी गतिविधियों को लेकर चेतावनी दी है। इसके साथ ही महिलाओं के कहीं भी अकेले न आने-जाने को लेकर भी धमकी दी है। इस बारे में पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिल रही है।

नए फरमान का न पालन करने पर गंभीर परिणाम: तालिबान

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए तालिबानी फरमान का न पालन करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही तालिबान ने दावा किया है कि उसके ‘जासूस’ हर जगह मौजूद हैं। ऐसे में लोग छिपकर अगर इस आदेश का पालन नहीं करते हैं, तो वे इस गफलत में न रहें कि उनकी हरकत पर हमारी नजर नहीं है।

कश्मीर विवाद पर पाक की नई चाल, अमरीका से कहा- वार्ता के लिए भारत को मनाएं

उत्तरी वजीरिस्तान के मुख्यालय में मिला संदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मुख्यालय मिरामशाह में लोगों को उर्दू में लिखा हुआ एक संदेश मिला। इसमें लिखा गया था कि,’हम आपको याद दिला दें कि तालिबान ने पहले भी कई बार लोगों के लिए ऐसे ऐलान किए हैं, जिसे सभी ने अनसुना कर दिया था। लेकिन इस बार हमारे आदेश का पालन न करने वालों को आड़े हाथों लेंगे।’
महिलाओं का अपने घर से बाहर निकलना ‘खतरा’

संदेश में आगे महिलाओं पर निशाना साधते हुए कहा गया, ‘महिलाओं का अपने घर से बाहर निकलना हमारे समाज के लिए हानिकारक है।’ तालिबान ने अपने संदेश में साफ किया कि प्रत्येक प्रांत में तीन में से एक व्यक्ति मुजाहिदीन का मुखबिर है। ऐसे में जो आदेश की अवहेलना करेंगे वो गंभीर परिणाम के लिए तैयार रहें। वहीं डीजे को लेकर संदेश में चेतावनी दी गई कि डीजे का प्रयोग न तो घर और न ही खुले स्थानों पर किया जा सकेगा।

 

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो