scriptयहां गाडिय़ां चलाने की बात को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट, चली लाठियां, 11 लोग घायल | 11 Injured in Two Groups Fight in Rajasthan | Patrika News
पाली

यहां गाडिय़ां चलाने की बात को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट, चली लाठियां, 11 लोग घायल

सभी घायलों को पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल है। देर रात तक पुलिस कार्रवाई जारी थी…

पालीMay 21, 2019 / 04:37 am

dinesh

police
गुंदोज।

गुडा एंदला थाना क्षेत्र के गुंदोज बस स्टैंड पर दो गुटों में गाडिय़ां चलाने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। आपस में चली लाठियां व मारपीट में दोनों पक्षों के 11 जने घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल है। देर रात तक पुलिस कार्रवाई जारी थी।
पुलिस के अनुसार गुंदोज बस स्टैंड से जीपे चलाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्ष उलझ गए हैं। उनमें लाठिया चल गई। झगड़ा बढ़ गया। दोनों पक्षों के 11 जने घायल हो गए। गुंदोज बस स्टैंड पर एक बारगी हडक़ंप मच गया। पुलिस ने भीड़ को हटाया व घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लिए है। देर रात तक पुलिस कार्रवाई जारी थी।
यह हुए घायल
गुंदोज निवासी शैतान सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, राजू पुत्र नारायण लाल जाति सीरवी, उगम सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, इंदिरा पत्नी महेंद्र सिंह, दूसरे गुट के कनेलाव निवासी मदन पुत्र छोगा राम मीणा, पेमाराम पुत्र नारायण लाल ,दला राम पुत्र छोगाराम मीणा , हेतू पत्नी छोगा राम मीणा, सोनाराम पुत्र छोगाराम मीणा घायल हुए। सूचना मिलते ही गुंदोज चौकी प्रभारी भंवर लाल राणा व हैड कांस्टेबल रामनिवास मौके पर पहुचे।
वहीं चित्तौडगढ़़ में चोरियों से परेशान शहर के भोईखेड़ा क्षेत्र में सोमवार रात ग्रामीणों ने दो मोटरइसाकिलों पर आए छह लोगों में से दो को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने उनकी मोटरसाइकिल फूंक दी और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए तथा किसी ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एएसआई अमरसिंह घायल हो गए। इस बीच सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखदेव जांगिड़, उप अधीक्षक अश्विनी अत्रे, सदर कोतवाली और चंदेरिया थाना प्रभारी एवं अतिरिक्त जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पथराव के मामले में गांव के रामलाल, प्यारचंद एवं करण को हिरासत में लिया। ग्रामीण इनको रिहा करने की मांग करने लगे। रात 12.30 बजे तक भोईखेड़ा में बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा थे व पुलिस समझाइश का प्रयास कर रही थी।

Home / Pali / यहां गाडिय़ां चलाने की बात को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट, चली लाठियां, 11 लोग घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो