scriptहाइवे पर 14 खतरनाक डेथ प्वाइंट, यहां हर पल हादसे व मौत का खतरा, पढ़ें पूरी खबर… | 14 dangerous death points on the highway of Pali | Patrika News

हाइवे पर 14 खतरनाक डेथ प्वाइंट, यहां हर पल हादसे व मौत का खतरा, पढ़ें पूरी खबर…

locationपालीPublished: Feb 20, 2020 02:16:48 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-फोरलेन बनने के बाद पाली में नए सिरे से डेथ प्वाइंट [ Death point ] चिंह्नित-मौजूद रहेगी पुलिस, नजदीक में मिलेगी एम्बुलेंस

हाइवे पर 14 खतरनाक डेथ प्वाइंट, यहां हर पल हादसे व मौत का खतरा, पढ़ें पूरी खबर...

हाइवे पर 14 खतरनाक डेथ प्वाइंट, यहां हर पल हादसे व मौत का खतरा, पढ़ें पूरी खबर…

-चैनराज भाटी
पाली। फोरलेन बनने के बाद भी मारवाड़-गोडवाड़ में सडक़ हादसे बढऩे व इनमें मौत का आंकड़ा बढऩे के बाद पुलिस व प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई है। इन राहों पर नए सिरे से डेथ प्वाइंट चिंह्नित किए गए हैं, इनमें 14 खतरनाक जगह ऐसी है, जो एक्सीडेंट जोन है और यहां आए दिन हादसे होते हैं। ये सभी प्वाइंट अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चिंह्नित की गई है। इन ब्लेक स्पॉट पर मौत का आंकड़ा भी अधिक है। पुलिस ने अब यहां हादसे कम करने के लिए नए सिरे से रिव्यू करना शुरू कर दिया है। इन स्पॉट पर व इनके आसपास अब पुलिस तैनात रहेगी, साथ ही इनके निकट एम्बुलेंस की सुविधा भी मुहैया करवाई जा रही है।
ये है सबसे खतरनाक डेथ प्वाइंट
01. सदर थाना क्षेत्र- हेमावास तिराहा
02. गुड़ा एन्दला थाना क्षेत्र- सरदह गुंदोज
03. गुड़ा एन्दला थाना क्षेत्र- सरहद बालराई
04. रोहट थाना क्षेत्र- ओम बन्ना थान के आस-पास से बांडाई मोड फायरिंग बट तक
05. रोहट थाना क्षेत्र- रामपुरा तिराहा से लालकी मोड़
06. जैतारण थाना क्षेत्र- फोजी चौराहा से झुझण्डा चौराहा तक
07. जैतारण थाना क्षेत्र- निमाज बाइपास से भाकरवास तक
08. सोजत सिटी थाना क्षेत्र- नागाबेरी से दातिया बालाजी मंदिर तक
09. सोजत सिटी थाना क्षेत्र- मोड़ भट्टा से सुकड़ी नदी
10. रायपुर मारवाड़ थाना क्षेत्र- सरहद झूठा
11. सुमेरपुर थाना क्षेत्र- नेतरा
12. सुमेरपुर थाना क्षेत्र- जाखानगर बाइपास से पुराडा बाइपास तक
13. सुमेरपुर थाना क्षेत्र- पालड़ी जोड़
14. सांडेराव थाना क्षेत्र- सिंदरू से खिंदारा मोड़ तक
ऐसे करेगी पुलिस यहां की निगरानी
फोरलेन बनने से पहले जिले में तीस से अधिक डेथ प्वाइंट थे। फोरलेन में कई डेथ प्वाइंट समाप्त हो गए। इसके बाद इनका नए सिरे से चिंह्निकरण किया गया। इसमें सबसे अधिक हादसे व मौत के आंकड़े वाली जगह को शामिल किया गया है। अब इन जगहों पर पुलिस निगरानी, एम्बुलेंस सुविधा की कवायद शुरू कर दी गई है। पाली के हेमावास तिराहाए सोजत के मोड़ भट्टा पर हर समय पुलिस की निगरानी रहेगी। सोजत मोड भट्टा पर हाल ही में सडक़ हादसे में तीन जनों की मौत हुई थी।
ब्लेक स्पॉट पर अब पुलिस निगरानी
फोरलेन बनने के बाद जिले में नए सिरे से डेथ प्वाइंट चिंह्नित किए गए है, इनकी संख्या 14 है। यहां गत तीन साल में हादसे व मौत भी अधिक हुई। अब इन जगहों पर पुलिस की निगरानी रहेगी, एम्बुलेंस सुविधा भी पास में होगी। ताकि हादसे कम हो, हादसा होने के बाद घायल को तुरंत उपचार मिल सके। – आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक, पाली।
इतने हादसे होते है हर साल
वर्ष- हादसे, घायल, मौत
2017- 663, 664, 436
2018- 626, 632, 357
2019- 691, 859, 378

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो