script1932 posts of temporary appointment, application 33 thousand 276 | बेरोजगारी का ऐसा आलम : आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप... | Patrika News

बेरोजगारी का ऐसा आलम : आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप...

locationपालीPublished: Nov 12, 2022 03:41:36 pm

-अस्थायी नियुक्ति के 1932 पद, आवेदन 33 हजार 276
-विद्या सम्बल योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग में आए आवेदन

बेरोजगारी का ऐसा आलम : आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप...
बेरोजगारी का ऐसा आलम : आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप...
पाली। सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों पद विद्या सम्बल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी अध्यापक नियुक्त किए जाने है। यह नियुक्ति संविदा पर नहीं है। इनको स्थाई भी नहीं किया जाएगा। उनके विद्यालय में कार्य करने के समय के आधार पर राशि दी जाएगी। इसके बावजूद जिले में छह श्रेणी की नियुक्ति के लिए माध्यमिक शिक्षा विद्यालयों में महज 1932 पदों के लिए 33 हजार 276 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जो बेरोजगारी का दंश बताने के लिए काफी है। इसमें प्रारिम्भक शिक्षा का आंकड़ा शामिल कर लिया जाए तो यह संख्या करीब दोगुनी हो जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय राहुल राजपुरोहित ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा में वरिष्ठ अध्यापक के सबसे अधिक 612 पद रिक्त है। इसके लिए 14 हजार 655 आवेदन आए है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.