script40 thousand saplings will be distributed in Pali Rajasthan | इस अ​भियान से हर तरफ छा जाएगी हरियाली, Watch Video... | Patrika News

इस अ​भियान से हर तरफ छा जाएगी हरियाली, Watch Video...

locationपालीPublished: Sep 02, 2023 07:25:15 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

यहां के जिला कलक्टर का नवाचार : पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता ( स्वीप ) के तहत 40 हजार पौधों का किया जाएगा वितरण

इस अ​भियान से हर तरफ छा जाएगी हरियाली, Watch Video...
पौधा वितरण कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व विद्यार्थी
Distribution of Plants in Pali : पाली जिले को हराभरा बनाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को म्हारो पाली, हरियालो पाली का आगाज किया गया। जिला कलक्टर नमित मेहता के नवाचार म्हारो पाली, हरियालो पाली अभियान के तहत शहर के बांगड़ स्कूल मैदान में पहले दिन 3000 पौधों का वितरण कर विद्यार्थियों के साथ शहरवासियों को पौध संरक्षण की शपथ दिलाई गई। मतदान करने को प्रेरित किया गया। इस अभियान के तहत जिले में 40 हजार पौधों का वितरण कर उनका रोपण व संरक्षण किया जाएगा। समारोह स्थल पर म्हारो पाली-हरियालो पाली सेल्फी स्थल भी बनाया गया। जिसमे खड़े होकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहरवासियों ने सेल्फी ली।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.