scriptसुमेरपुर क्षेत्र में मिले 45 संक्रमित, प्रशासन में हडक़ंप | 45 Corona positive cases found in Sumerpur area of Pali district | Patrika News

सुमेरपुर क्षेत्र में मिले 45 संक्रमित, प्रशासन में हडक़ंप

locationपालीPublished: Jul 15, 2020 07:19:18 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-कृषि मंडी में सात व्यापारी मिले पॉजिटिव, मंडी बंद

सुमेरपुर क्षेत्र में मिले 45 संक्रमित, प्रशासन में हडक़ंप

सुमेरपुर क्षेत्र में मिले 45 संक्रमित, प्रशासन में हडक़ंप

पाली/सुमेरपुर। Corona positive case in pali : पाली जिले के सुमेरपुर शहर धीरे-धीरे हॉटस्पॉट क्षेत्र बनता जा रहा है। वही मनरेगा स्थल पर लगातार श्रमिक पॉजिटिव मिलने के बाद प्रभावित गांवों में कार्य बंद करवाए गए। कृषि मण्डी में एक साथ 7 व्यापारी संक्रमित मिलने के बाद गुरुवार से रविवार तक मंडी बंद रखने का निर्णय किया। राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में अन्य दो चिकित्सक भी संक्रमित मिलने के बाद मरीजों की जांच करने की समस्या पैदा हो गई हैं।
बीसीएमओ डॉ शरद सक्सेना ने बताया कि मंगलवार देररात जिला मुख्यालय से रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें सुमेरपुर शहर में 30, भारुन्दा में 14 व तखतगढ़ में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई हैं। सुमेरपुर शहर में कृषि मंडी क्षेत्र से 7, राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय से 3, भैरुचौक स्थित मेडिकल स्टॉर के 5 व पूर्व पालिकाध्यक्ष के परिवार से भी 7 जने संक्रमित मिले हैं। इसी प्रकार जाखानगर, उषापुरी गेट व दो नबंर स्कूल के समीप से मरीज मिले हैं।
पार्षद संक्रमित, मंडी व मनरेगा कार्य बंद
कृषि उपज मण्डी में एक साथ 7 व्यक्ति संक्रमित मिलने के बाद मंडी व्यापारियों में हडकंप मच गया। कृषि मण्डी समिति सचिव पूरणसिंह जैतावत ने बताया कि मंडी रविवार तक बंद रखने का निर्णय किया है। भारुन्दा ग्राम विकास अधिकारी नरेन्द्रकुमार चौधरी ने बताया कि गांव में दो जगहों पर चलने वाला मनरेगा कार्य श्रमिकों के संक्रमित होने पर बंद कर दिए हैं।
तखतगढ़ में व्यापारी आया पॉजिटिव
पावा। सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के तखतगढ़ में एक व्यापारी पॉजिटिव आया है। जिन्हें 108 एम्बुलेंस से कोविड-19 केयर सेंटर सुमेरपुर भेजा गया है। गलियों को बल्लियों से सील किया गया है। उपखंड में एक साथ 45 जनें की सेंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासन में हडक़ंप मच गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो