scriptvideo…साइकिल पर निकला विश्व को बचाने के लिए… | a men start journy cycle for trees | Patrika News

video…साइकिल पर निकला विश्व को बचाने के लिए…

locationपालीPublished: Jun 05, 2019 07:44:50 pm

Submitted by:

Rajeev

विश्व पर्यावरण दिवस पर संदेश देने साइकिल पर निकला युवक

cycle

video…साइकिल पर निकला विश्व को बचाने के लिए…

मारवाड़ जंक्शन. विश्व पर्यावरण दिवस पर लोग सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने को कहते हैं, लेकिन एक युवा वास्तव में पर्यावरण बचाने का संकल्प लेकर चल रहा है। वह है अंकित, जिनकी साकिल यात्रा कस्बे के सिंधी बाजार के मुख्य चौराहे पर सुबह पहुंची। राणावास के अंकित माली में राणावास से पाली साइकिल पर निकले थे। वे जैसे ही मारवाड़ जंक्शन चौराहे पर पहुंचे सिंधी बाजार में डॉक्टर विजय कुमार यति व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र सिंह गुर्जर की उपस्थिति में उनका स्वागत किया गया। इस मौके अंकित ने कहा किअब समय आ गया है, जब हर गांव नगर ढाणी से प्लास्टिक का उपयोग पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए। एक व्यक्ति जीवन में कम से कम पांच पेड़ लगाने चाहिए। पानी का उपयोग मित्तवयता से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ों को काटने के कारण ही आज तापमान लगातार बढ़ रहा हे। वर्षा में कमी आ रही है। हमे अधिक से अधिक पेड़ लगानी चाहिए। इस मौके वार्ड पंच लक्ष्मण दास सावलानी, जगदीश कुमार, पोपट डायर रंगरेज, बशीर मोहम्मद, विजय सावलानी, सावल सिंह राजपुरोहित, अशोक कुमार सिंधी सहित कई जने उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो