script

VIDEO : पाली की एक कपड़ा फैक्ट्री में धधकी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल ने मौके पर पहुंच पाया काबू

locationपालीPublished: Mar 02, 2021 07:34:13 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

– आग की लपटें देख मौके पर लोग हुए जमा- छह दमकलों ने करीब चार घंटे बाद पाया आग पर काबू

VIDEO : पाली की एक कपड़ा फैक्ट्री में धधकी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल ने मौके पर पहुंच पाया काबू

VIDEO : पाली की एक कपड़ा फैक्ट्री में धधकी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल ने मौके पर पहुंच पाया काबू

पाली। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग का धुआं देख बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक कपड़े के हजारों थान जल गए। नुकसान करोड़ों रुपए में बताया जा रहा है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।
औद्योगिक थाना पुलिस के अनुसार इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित बीबी शाह (गोगड़ फैक्ट्री) में अज्ञात कारणों आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी फैक्ट्री मे फैल गई। वहां सूख रहे कपड़े के थाने आग की चपेट में आ गए। सूचना पर छह दमकल मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इधर, सूचना मिलने पर शहर वृत्ताधिकारी निशांत भारद्वाज, औद्योगिक व ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

ट्रेंडिंग वीडियो