पाली

नौ दिन का उपवास रख वृद्धाश्रम की नौ वृद्ध माताओं का किया चरण वंदन

-एसीइओ ने वृद्ध महिलाओं का किया पूजन

पालीOct 27, 2020 / 09:54 am

Suresh Hemnani

नौ दिन का उपवास रख वृद्धाश्रम की नौ वृद्ध माताओं का किया चरण वंदन

पाली/मारवाड़ जंक्शन। राजसमंद में नियुक्त एसीइओ डा. दिनेश रॉय सापेला ने नवरात्रा के नौ दिन उपवास रखकर अंतिम दिन मारवाड़ जंक्शन में वृद्धाश्रम की नौ वृद्ध माताओं का चरण वंदन किया। उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं को सम्मान देकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। एसीइओ सापेला ने बताया कि यहां साक्षात नौ माताएं विराजमान है। उनका पूजन कर सुकून मिला।
आंखों से बही अश्रुधारा
एसीइओ ने अपने हाथों से प्रत्येक वृद्ध महिला के चरण धुलवाकर पूजन किया। इससे महिला तीजा देवी के आंखों से आंसू निकल अए। कंवरी देवी ने कहा कि हर बेटा अपनी मां का सम्मान करें तो कहीं भी वृद्धाश्रम की आवश्यकता नहीं रह जाएगी। इसके बाद वृद्ध महिलाओं के साथ पौधे भी रोपे। एसीइओ डॉ सापेला ने संदेश दिया कि अपनी मां का भी आदर सम्मान करना चाहिए।
पांच साल से चल रहा आश्रम
एसीइओ की मां उषा सापेला कई सालों से वृद्धाश्रम चला रही है। यहां वर्तमान में नौ वृद्ध महिलाएं रहती है। इनकी देखभाल उषा ही करती हैं।

Home / Pali / नौ दिन का उपवास रख वृद्धाश्रम की नौ वृद्ध माताओं का किया चरण वंदन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.