scriptअहिंसा यात्रा : रघुपति राघव राजाराम… के साथ किया हर धर्म की प्रार्थना का गायन | Ahimsa Yatra taken out under the Amrit Festival of Independence | Patrika News

अहिंसा यात्रा : रघुपति राघव राजाराम… के साथ किया हर धर्म की प्रार्थना का गायन

locationपालीPublished: Aug 13, 2022 07:58:26 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत निकाली अहिंसा यात्रा

अहिंसा यात्रा : रघुपति राघव राजाराम... के साथ किया हर धर्म की प्रार्थना का गायन

अहिंसा यात्रा : रघुपति राघव राजाराम… के साथ किया हर धर्म की प्रार्थना का गायन

पाली। आजादी के महोत्सव के तहत शनिवार को अहिंसा यात्रा व सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कलक्टर कार्यालय से महात्मा गांधी सेवा जीवन दर्शन समिति के संयोजक केवलचन्द गुलेच्छा ने अहिंसा यात्रा को हरी झण्डी दिखाई। यात्रा में विभिन्न वेशभूषा में सभी धर्मो के लोग आजादी का महोत्सव के बैनर लेकर चले।
यात्रा के शहीद स्मारक पहुंचने पर विधायक ज्ञानचन्द पारख, महावीरसिंह सुकरलाई, उपखण्ड अधिकारी ललित गोयल, तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार, समिति के सहसंयोजक जीवराज बोराणा, आमीन अली आदि ने शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित की।सर्वधर्म प्रार्थना के दौरान बालिका बालिका स्कूल की छात्राओं ने हिन्दु, जैन, सिख, मुस्लिम, बौद्ध, ईसाई आदि धर्मो की प्रार्थनाओं का गायन किया। सभा में रघुपति राघव राजा राम…, वैष्णव जन… का गायन किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में संत, मौलाना, पादरी, सिख आदि धर्मों की पोशाक में सजे विद्यार्थी आकर्षण का केन्द्र रहे।
अहिंसा रैली व प्रार्थना सभा में स्काउट गाईड, बांगड कॉलेज के छात्र, नेहरू युवा केन्द्र, शिक्षा विभाग, गांधी सेवा जीवन दर्शन समिति के पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। इस मौके भंवर राव, नगर परिषद आयुक्त बृजेश रॉय, जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित, मदन पंवार, प्रकाश सिंघाडिया, सोहन भाटी, डॉ अपूर्व माथुर, नेहरू केन्द्र समन्वयक राजेन्द्र जाखड, भंवरसिंह, बांगड़ स्कूल प्रिंसीपल बसंत परिहार, सुनिता जोनवाल, खेल अधिकारी लहरीदास वैष्णव आदि मौजूद रहे।
टाउन हॉल में गूंजेंगे देश भक्ति के तराने
पाली। आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर jविवार शाम 6.30 से 9:30 बजे तक नगर परिषद टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सामान्य शाखा प्रभारी सुमित्रा पारीक ने बताया कि 15 अगस्त को बांगड स्टेडियम में मुख्य समारोह होगा। ध्वजारोहण सुबह नौ 9 बजे किया जाएगा। मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण 9:05 बजे, पुलिस मार्च पास्ट 9:15 बजे, राज्यपाल के संदेश का पठन सुबह 9:20 बजे, मुख्य अतिथि उद्बोधन 9:35 बजे होगा। विद्यार्थी व्यायाम प्रदर्शन 9:45 बजे करेंगे। मुख्य अतिथि की ओर से स्वतंत्रता सैनानियों/युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान 10:10 बजे किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। दोपहर एक बजे जिला प्रशासन व नगर परिषद के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेल जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो