scriptपूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह पर हमला, अस्पताल में भर्ती | Alumni Association President Rajendrasinh attacked, hospitalized | Patrika News

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह पर हमला, अस्पताल में भर्ती

locationपालीPublished: Oct 22, 2019 02:27:14 am

Submitted by:

Satydev Upadhyay

पाली. बांगड़ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित पर सोमवार देर रात पांच-छह जनों ने सरियों से हमला कर दिया।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह पर हमला, अस्पताल में भर्ती

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह पर हमला, अस्पताल में भर्ती

पाली. बांगड़ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित पर सोमवार देर रात पांच-छह जनों ने सरियों से हमला कर दिया। उन्हें बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उप निरीक्षक शारदा विश्नोई ने बताया कि ईश्वरसिंह ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई राजेन्द्रसिंह सूरजपोल पर दुकान पर काम करता है। सोमवार देर रात को हमेशा की तरह घर के लिए निकला। इस दौरान ऋषिपाल सिंह कुम्पावत, यशपाल सिंह चम्पावत, मोहसीन सहित पांच-छह जनों ने लोहे के सरियों से हमला कर दिया। पूर्व में बांगड़ कॉलेज में यशपालसिंह कुम्पावत के साथ राजेन्द्रसिंह ने मारपीट की थी। इस घटना को उसी से जोडकऱ देखा जा रहा है।
उपचार के दौरान किसान की मौत
पाली. निकटवर्ती गोदावास गांव (डरी) में रविवार को खेत में मंूग की फसल की मशीन से कटाई करते समय किसान मांगूसिंह (64) पुत्र जवारसिंह रजपूत नीचे गिर गंभीर घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां देर शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।

डूबने से युवक की मौत, निकाला शव
पाली . सदर थाना क्षेत्र के काणदरा के निकट एक नाडे में डूबने से युवक की मौत हो गई। सदर थानाप्रभारी भंवरलाल चौधरी ने बताया कि गुंदोज निवासी मंगलाराम (31) पुत्र सोहनलाल हिरागर रविवार को काणदरा के निकट पानी भरे नाडे में गिर गया। रात होने के कारण गोताखोर शव नहीं ढूंढ पाए। सोमवार सुबह फिर रेस्क्यू शुरू किया। होमगार्ड जवान मिश्रीलाल व तखतसिंह ने मशक्कत के बाद शव निकाला। पुलिस ने बताया कि गुंदोज से वह अपने ससुराल के लिए निकला था। मृतक मंगलाराम रविवार को भी नाडे में गिर गया था। जिसे ग्रामीणों ने देखा तो बाहर निकाल कर बचा लिया था।

फंदे पर झूलता मिला किशोर का शव
गुंदोज. गुड़ा एंडला थाना क्षेत्र के नवा गुड़ा में एक किशोर का शव फंदे पर झूलता मिला। पुलिस के अनुसार नवागुड़ा निवासी हिम्मतराम (17) पुत्र डूंगरराम दमामी का शव सोमवार को उसके घर में लोहे की एंगल पर झूलता मिला। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो वे तुरंत उसे अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो