scriptजिले में 12 घंटे बाद फिर दौड़े एम्बुलेंस के पहिए | Ambulance 108 | Patrika News

जिले में 12 घंटे बाद फिर दौड़े एम्बुलेंस के पहिए

locationपालीPublished: Oct 16, 2019 10:02:30 pm

Submitted by:

Om Prakash Tailor

सुबह छह से शाम छह बजे तक 13 एम्बुलेंस रही बंद

जिले में 12 घंटे बाद फिर दौड़े एम्बुलेंस के पहिए

जिले में 12 घंटे बाद फिर दौड़े एम्बुलेंस के पहिए

पाली। डीजल के अभाव में पाली जिले में बुधवार सुबह छह से शाम छह बजे तक 13 एम्बुलेंस बंद रही।जानकारी के अनुसार राज्य में एम्बुलेंस संचालित कर रही कम्पनी के करीब 45 करोड़ रुपए राज्य सरकार में बकाया चल रहे थे। जिसका भुगतान नहीं होने से कम्पनी को डीजल खरीदने तक में परेशानी हो रही थी। जिसका असर पाली में भी दिखा जिले में 45 एम्बुलेंस में से 13 एम्बुलेंस बुधवार सुबह छह से शाम छह बजे तक नहीं चली। सरकार द्वारा कम्पनी को साढ़े दस करोड़ का भुगतान करने पर शाम छह बजे बाद पाली में बंद पड़ी 13 एम्बुलेंस फिर से सडक़ों पर दौडऩी शुरू हो सकी।
घूमर में हुनर दिखाएंगी राजपूत प्रतिभाएं

पाली. राजपूती संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘घूमर’ में राजपूत बालिकाएं हुनर दिखाएंगी। जोधपुर मार्ग स्थित एक होटल में 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति का जीवंत नजारा देखने को मिलेगा। कार्यक्रम आयोजक डिम्पन सोनगरा ने बताया कि युवा पीढ़ी का संस्कृति से जुड़ाव बनाए रखने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें मातृशक्ति में छिपा टेलेंट निखारा जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में मातृशक्ति शामिल होंगी। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो