scriptVIDEO : पाली : अपना घर आश्रम की एंबुलेंस ऊंट से टकराकर सूखी नहर में गिरी, दो की मौत 5 घायल | Ambulance accident in Pali kills two, five injured | Patrika News

VIDEO : पाली : अपना घर आश्रम की एंबुलेंस ऊंट से टकराकर सूखी नहर में गिरी, दो की मौत 5 घायल

locationपालीPublished: Sep 18, 2020 05:13:47 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

– मेहसाणा गुजरात से भरतपुर जा रही थी एंबुलेंस- बिरामी गांव के निकट हुआ हादसा

VIDEO : पाली : अपना घर आश्रम की एंबुलेंस ऊंट से टकराकर सूखी नहर में गिरी, दो की मौत 5 घायल

VIDEO : पाली : अपना घर आश्रम की एंबुलेंस ऊंट से टकराकर सूखी नहर में गिरी, दो की मौत 5 घायल

पाली/सांडेराव। ब्यावर-पिंडवाड़ा हाइवे पर सांडेराव थाना क्षेत्र के बिरामी गांव के निकट ऊंट से टकराने के बाद अपना घर आश्रम की एंबुलेंस सडक़ किनारे जवाई सूखी नहर में पलट गई। हादसे में एम्बुलेंस सवार दो प्रभु की मौत हो गई। जबकि 5 जने घायल हो गए। उन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। यह एम्बुलेंस पांच प्रभु को लेकर मेहसाणा अपना घर आश्रम से भरतपुर जा रही थी।
सुबह साढ़े छह बजे हुआ हादसा
सांडेराव थानाधिकारी धोलाराम परिहार के अनुसार भरतपुर अपना घर आश्रम की एंबुलेंस गुजरात के मेहसाणा से मानसिक रूप से कमजोर पांच प्रभु को भरतपुर आश्रम जा रही थी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बिरामी टोल नाका के निकट एंबुलेंस के आगे ऊंट आ गया, ऊंट को बचाने के फेर में एम्बुलेंस ऊंट से टकराकर पास की सूखी नहर में जा गिरी। हादसे में प्रभु अशोक व शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रभु सीनू, कालू व राज संतोष, सेवादार मोहरसिंह व एम्बुलेंस चालक नासिर खान घायल हो गए।
सूचना पर सांडेराव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने ही पाली अपना घर आश्रम के अध्यक्ष अमर चंद बोहरा सहित कई पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो