scriptअमृतं जलम् अभियान : श्रम यज्ञ में ‘शहरी सरकार की आहुति, लाखोटिया की तस्वीर बदलने का दावा | Amritam jalam abhiyan in pali | Patrika News

अमृतं जलम् अभियान : श्रम यज्ञ में ‘शहरी सरकार की आहुति, लाखोटिया की तस्वीर बदलने का दावा

locationपालीPublished: May 16, 2018 03:04:00 pm

Submitted by:

rajendra denok

-राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तीसरे दिन सभापति व पार्षदों ने किया श्रमदान
 

amritam jalam
पाली. राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तीसरे दिन मंगलवार को नगर परिषद सभापति सहित पार्षदों ने शहरवासियों के साथ मिलकर श्रमदान कर लाखोटिया की तस्वीर बदलने की कोशिश की। सवेरे 6 बजे शहरवासी लाखोटिया की पाळ को सुंदर बनाने के लिए पहुंच गए। इसके बाद सभापति व पार्षद पहुंचे, जहां सभी ने मिलकर पाळ पर झाडिय़ों को काटने के बाद वहां से कचरे को हटाया। लाखोटिया के श्रम यज्ञ में सभापति महेंद्र बोहरा, उपसभापति मूलसिंह भाटी, पार्षद किशोर सोमनानी, पार्षद त्रिलोक चौधरी, पार्षद ताराचंद माहेश्वरी, पार्षद अशोक बाफ ना, पार्षद लालभाई, पार्षद अशोक बंजारा, पार्षद गोपाल पंवार, पार्षद पदमसिंह राणावत, शिवराम जाट, पार्षद सुरेश पटेल, समाज सेवी बाबूलाल बोराणा, नेमीचन्द देवड़ा, नगर परिषद के मदन तेजी, सोहन भाटी, अशोक आदिवाल, दिलीप घांची, बिहारी समाज के अध्यक्ष अनिलसिंह, जितेंद्र पांडे, स्काउट गाइड के रोवर नितेश तोसावरा, जगदीश मीणा, उजाला नवल, मोहित जोशी, विशाल चौहान, आदित्य गहलोत, मयंक बोहरा, हेमन्त आदि ने आहुति देकर इसकी तस्वीर बदलने की कोशिश की।
नीम लगाकर पाळ को बनाएंगे आकर्षक

श्रमदान के दौरान श्रमवीरों ने पाळ को सुंदर बनाने के लिए पाळ के भीतरी हिस्से में नीम लगाने का निर्णय किया है। यहां पूरी तरफ से सफाई होने के बाद वन विभाग की ओर से 10 – 10 फीट की दूरी पर 5 से 7 फीट के नीम के पौधे लगाए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो