scriptभाजपा की अब गांवों पर नजर, सौंपे दायित्व, पढ़ें पूरी खबर | Announcement of BJP Mandal Presidents and Representatives in pali | Patrika News

भाजपा की अब गांवों पर नजर, सौंपे दायित्व, पढ़ें पूरी खबर

locationपालीPublished: Dec 07, 2019 08:41:46 pm

Submitted by:

Rajkamal Ranjan

– मंडल अध्यक्षों के साथ ही जिला प्रतिनिधियों की घोषणा
BJP board presidents and district representatives announced :

भाजपा की अब गांवों पर नजर, सौंपे दायित्व, पढ़ें पूरी खबर

भाजपा की अब गांवों पर नजर, सौंपे दायित्व, पढ़ें पूरी खबर

पाली। भाजपा जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा ने पाली, सुमेरपुर, बाली, मारवाड़ जंक्शन, सोजत व जैतारण विधानसभा क्षेत्र के 40 में से 33 मण्डल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की। शेष सात मण्डलों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। जिला प्रवक्ता सुभाष त्रिवेदी ने बताया कि भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल तथा जिला चुनाव अधिकारी प्रमोद सांभर की स्वीकृति से ये मनोनयन किया गया है।
जैतारण विधानसभा क्षेत्र के जैतारण मंडल से सुनील प्रजापति, गरनिया मंडल से धर्मेन्द्र पंवार, बाबरा मंडल से देवेन्द्र सिंह जोधा, बलून्दा मंडल से नवीन छाबा, निमाज मंडल से चम्पालाल कुमावत, बर मंडल से मोहनसिंह कमांडो, बलाड़ा मंडल से भेणाराम देवासी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया हैं तथा जिला प्रतिनधि के रूप में जितेन्द्रसिंह, महेन्द्र नाथ, राकेश प्रजापत, ललित जैन, भेराराम, राजेश मेवाड़ा तथा जितेन्द्रसिंह को नियुक्त किया है।
इसी तरह सोजत विधानसभा क्षेत्र के चाड़वास मंडल से जगदीशसिंह रूपावास, अटपड़ा मंडल से राजेन्द्रसिंह, बगड़ी नगर मंडल से भूपेन्द्रपाल सिंह को मंडल अध्यक्ष मनोनीत करने के साथ जगदीश सिंह, बाबूलाल बर्फा व भूपेन्द्रसिंह को मंडल का जिला प्रतिनिधि मनोनीत किया गया। मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र से रानी मंडल से जयंतीलाल वैष्णव, मारवाड़ जंक्शन मंडल से घनश्याम चौधरी, धनला मंडल से सवाईसिंह बांता, मांडा मण्डल से शैतानसिंह जैतावत, बिजोवा मंडल से हरिकृष्ण चौधरी व खिंवाड़ा मंडल से श्रीपाल वैष्णव को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया हैं। वही जिला प्रतिनिधि कमलेश राजपुरोहित, गोविन्दसिंह, भंवरलाल मेघवाल, त्रिलोक चौधरी, इन्द्रसिंह सांवलता तथा सम्पतराज टेलर को बनाया गया।
इसी प्रकार सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के तखतगढ़ मण्डल से मनोज नामा, गुंदोज मंडल से गणेशराम पटेल, हेमावास मंडल से बोहराराम सीरवी, बांकली मंडल से नागेश देवासी व खौड़ मंडल से हुकमसिंह को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा जिला प्रतिनिधि के रूप में गणपत सोमपुरा, दिग्पालसिंह, प्रतापसिंह कुमावत, भरतसिंह राजपुरोहित, मुकेश सीरवी को मनोनीत किया गया। बाली विधानसभा क्षेत्र के बाली मंडल से जगदीश परिहार, सेवाड़ी मंडल से प्रवीण जैन, नाडोल मण्डल से सतीश सोनी, मुण्डारा मंडल से शक्तिसिंह चौहान, बेड़ा मण्डल से करणसिंह देवासी, नाणा मंडल से कानाराम माली व फालना मंडल से जगदीश चौधरी को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं यहां पर जिला प्रतिनिधि के रूप में नरपतसिंह राजपुरोहित, शैलसिंह चौहान, अमरपुरी, जगदीश चौधरी, गिरीश व्यास, प्रकाश देवासी व मुकेश जैन को मनोनीत किया।
पाली शहर में इनको जिम्मा
पाली विधानसभा क्षेत्र के पाली सोमनाथ मंडल से मुकेश नाहर, महाराणा प्रताप मंडल से नरपत दवे, शिवाजी मंडल से पुखराज बंजारा, रोहट मंडल से प्रतापसिंह व जैतपुर मंडल से जगदीशसिंह राजपुरोहित को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया। मंडल के जिला प्रतिनिधि के रूप में ताराचंद टावरी, मूलसिंह भाटी, सुरेश चौधरी, केसरसिंह व खंगारराम को मनोनीत किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो