scriptदिन दहाड़े आभूषण शोरूम में गोली चलाकर लूटपाट का प्रयास, पड़ताल में जुटा विशेष दल | Attempted robbery in a jewelery showroom in Bangalore | Patrika News

दिन दहाड़े आभूषण शोरूम में गोली चलाकर लूटपाट का प्रयास, पड़ताल में जुटा विशेष दल

locationपालीPublished: Aug 22, 2019 11:56:26 am

Submitted by:

Suresh Hemnani

-पाली जिले के राणावास के रहने वाले है शो-रूम के मालिक
Attempted robbery in a jewelery showroom : -शोरूम के मालिक आशीष और उनकी पत्नी राखी ने साहस से किया मुकाबला

Attempted robbery in a jewelery showroom in Bangalore

दिन दहाड़े आभूषण शोरूम में गोली चलाकर लूटपाट का प्रयास, पड़ताल में जुटा विशेष दल

पाली/बेंगलूरु। बेंगलूरु के वैयालीकावल पुलिस थानान्तर्गत बुधवार को एक आभूषण शोरूम में लूटपाट का प्रयास Attempted robbery in a jewelery showroom : किया गया और शोरूम के मालिक आशीष संकलेचा, उनकी पत्नी राखी और कर्मचारियों द्वारा साहस से मुकाबला करने पर लुटेरे गोली चलाकर भाग गए।
पुलिस के अनुसार पैलेस गुट्टाहल्ली के विनायक सर्कल स्थित आभूषण शोरूम में मालिक राजस्थानी प्रवासी आशीष संकलेचा और अन्य कर्मचारी काम में व्यस्त थे। आशीष मूलतरू राजस्थान के पाली जिले के राणावास के निवासी हैं। जब वे शोरूम में थे तभी तीन हथियारबंद लोगों ने भीतर प्रवेश किया। उन्होंने आशीष से सचिन तेंदुलकर मॉडल वाली सोने की चेन दिखाने के लिए कहा। आशीष ने बताया कि इस तरह के डिजाइन की कोई चेन उनके यहां नहीं है। इस पर तीनों ने बहसबाजी शुरू कर दी। इस दौैरान उन्होंने पिस्तौल दिखाकर आभूषण लूटने का प्रयास किया और एक लुटेरे ने फायरिंग भी की तो गोली छत पर जा लगी। आशीष मुकाबला करने अपनी कुर्सी से उठे तो पास ही खड़ी उनकी पत्नी राखी ने वह कुर्सी उठाकर लुटेरों पर फेंकी, जो बाहर जा गिरी। शोर मचने पर लुटेरे भागने लगे। आशीष काउंटर लांघकर उनकी ओर दौड़े। कर्मचारियों ने शोर मचाते हुए हिम्मत दिखकर लुटेरों को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वे वहां से भाग निकले। पुलिस आयुक्त भास्कर राव और संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध संदीप पाटिल ने घटना स्थल पहुंच कर मुआयना किया। वैयालिकावल पुलिस थाने में लूट के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
एक बाइक पर आए थे तीनों लुटेरे
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि तीनों आरोपी एक बाइक पर आए थे। दो आरोपियों ने मंकी कैप पहन रखे थे और एक आरोपी हेलमेट पहना हुआ था। शोरूम में लूटपाट का प्रयास विफ ल होने के बाद तीनों लुटेरे उसी बाइक से फ रार हो गए। आोरपियों की उम्र 24 से 30 साल के बीच बताई गई है। तीन में से दो युवकों ने जींस पैन्ट और टी-शर्ट पहना था।
विशेष दल जुटा पड़ताल में
भास्कर राव ने पत्रकारों को बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए शेषाद्रिपुरम उप संभाग के सहायक पुलिस आयुक्त निरंजन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष दल गठित किया गया है। शोरूम में लगे सीसीटीवी में आरोपियों के चेहरे कैद हुए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आसपास के भवनों के सामने लगे सभी सीसीटीवी फु टेज खंगाल रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो