scriptअज्ञात वाहन की चपेट से बैंककर्मी की मौत : पांच सौ मीटर तक घसीटता रहा शव, शव से होकर गुजरते रहे वाहन | Bank worker dies due to unknown vehicle in Sumerpur of pali | Patrika News

अज्ञात वाहन की चपेट से बैंककर्मी की मौत : पांच सौ मीटर तक घसीटता रहा शव, शव से होकर गुजरते रहे वाहन

locationपालीPublished: May 10, 2021 07:44:51 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-पाली जिले के सुमेरपुर के पास फोरलेन पर खिंदारा गांव के निकट की घटना

अज्ञात वाहन की चपेट से बैंककर्मी की मौत : पांच सौ मीटर तक घसीटता रहा शव, शव से होकर गुजरते रहे वाहन

अज्ञात वाहन की चपेट से बैंककर्मी की मौत : पांच सौ मीटर तक घसीटता रहा शव, शव से होकर गुजरते रहे वाहन

पाली/सुमेरपुर। सिरोही से फालना ड्यूटी पर जा रहे एक बैंककर्मी की सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन बाइक के साथ शव को करीब आधा किलोमीटर घसीटता रहा। शव से वाहन गुजरते रहे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार भाटकडा पानी की टंकी के पास सिरोही निवासी हितेन्द्रसिंह (42) पुत्र बाबूसिंह राजपूत फालना स्थित आदर्श बैंक में नौकरी करता हैं। सोमवार सुबह वह सिरोही से बाइक लेकर फालना ड्यूटी करने रवाना हुआ। सुमेरपुर के पास फोरलेन पर खिंदारागांव होकर फालना जा रहा था। जैसे ही उसने अपनी बाइक खिंदारा गांव की ओर घुमाई, उसी दौरान सिरोही की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन से बाइक को चपेट में लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर एम्बुलेंस चालक रवि माली व मुख्य आरक्षी अमराराम मौके पर पहुंचे। शव अस्पताल लाया गया।
आधा किमी शव के साथ बाइक को घसीटता रहा वाहन
रविवार को अवकाश बिताने के बाद सोमवार सुबह हितेन्द्रसिंह घर से राजी खुशी रवाना हुआ। सुमेरपुर के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में लिया। स्थिति यह रही कि बाइक के साथ शव को अज्ञात वाहन लगभग आधा किमी तक घसीटता रहा। पहियों से बाइक व शव अलग होने के बाद सडक़ पर पडे रहे।
इसी दौरान दूसरे वाहन उसे रोंदते हुए आगे बढ़ते रहे। चिकित्सालय में पुलिस ने उसके गले में लटक रहे परिचय पत्र से पहचान की। सूचना मिलने के बाद फालना से सहबैंककर्मी भी सुमेरपुर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो