पाली

अब हाइवे पर मिलेगी आपको शौचालय की सुविधा

ब्यावर पिण्डवाड़ा फोरलेन (Beawer pindwara forelane) पर चारों टोल प्लाजा (Toll plaza) पर दोनों दिशा में मिलेगी शौचालय की सुविधा

पालीJul 20, 2019 / 12:29 pm

Om Prakash Tailor

अब हाइवे पर मिलेगी आपको शौचालय की सुविधा

पाली। ब्यावर पिण्डवाड़ा फोरलेन (Beawer pindwara forelane) का सफर करने वाले वाहन चालकों व यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इस मार्ग पर बने चार टोल प्लाजा पर अब सार्वजनिक शौचालय (public toilet)
का निर्माण करने को लेकर केन्द्र सरकार ने मंजूरी दी है। इसे लेकर चारों टोल पर दोनों दिशा में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जिससे फोरलेन पर खुले में शौचमुक्त बनेगा। दरअसल, 245 किलोमीटर लम्बे ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन का निर्माण 2014 में पूरा हो गया था। इस मार्ग पर चार टोल प्लाजा बनाए गए थे। जो बर, जाडऩ, बिरामी, पिंडवाड़ा में बने। इन टोल पर वसूली का कार्य 11 जून 2015 में शुरू किया गया था। इस मार्ग पर एक भी शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया। इससे वाहन चालकों व यात्रियों को सडक़ किनारे वाहन रोक खुले में ही निवृत होना पड़ रहा था।
महिलाओं को थी ज्यादा परेशानी
शौचालय के अभाव में महिलाओं (The_ women) को खासी परेशानी होती थी। वाहन चालकों को सडक़ किनारे होटल ढाबों पर रुकना पड़ता था। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत होती थी।
अब चेते जिम्मेदार
इन सभी टोल प्लाजा पर शौचालय का निर्माण हो रखा था। लेकिन ये टोल स्टाफ के यूज में ही आ रहे थे। इनका उपयोग वाहन चालक व यात्री नहीं कर पा रहे थे। इसे लेकर वाहन चालकों व यात्रियों (Travelers) के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी कई बार मांग उठाई। अब केन्द्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। ये शौचालय सडक़ निर्माण कम्पनी की देखरेख में ही शुरू किया गया है। महिला व पुरुष के लिए पृथक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। आने वाले दिनों में शौचालय शुरू कर दिया जाएगा।
 

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.