किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम चौधरी ने बताया कि सरकार ने किसानों की फसल पूरे समर्थन मूल्य पर खरीदती थी। मगर इस बार सरकार चने और रायड़े के पूरे समर्थन मूल्य नहीं दे रही है। इसके अलावा कृषि विद्युत बिल और आमजन के घरेलू बिल भी माफ़ नहीं कर रही।
इन मांगों को लेकर गुरुवार को विधायक ज्ञानचंद पारख के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व भाजपा के विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सभापति रेखा भाटी, पूर्व सभपति महेंद्र बोहरा, राकेश भाटी, गिरधारी सिंह मण्डली के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।