script

VIDEO : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर लगाए नारे, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

locationपालीPublished: Jun 24, 2021 05:00:36 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

– सांसद पीपी चौधरी के नेतृत्व में जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

VIDEO : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर लगाए नारे, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

VIDEO : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर लगाए नारे, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

पाली। कांग्रेस सरकार की ओर से अल्पसंख्यक वर्ग के कार्य की अनदेखी को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से पाली जिला मुख्यालय स्थित सूरजपोल चौराहा पर जिला अध्यक्ष अजीत कोहिनूर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सांसद पीपी चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
शहर के सूरजपोल चौराहे पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथों में तख्तियां लिए हुए खड़े थे। मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री गहलोत पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति बंद कर दी गई है। मदरसा बोर्ड में भर्तियां नहीं की जा रही है। निशुल्क कोचिंग बंद पड़े। अल्पसंख्यक को किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जा रही है और उन्हें हर सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। विरोध के चलते सूरजपोल चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया।
इसके बाद मोर्चा के पदाधिकारियों ने सांसद चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सांसद चौधरी, विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, पूर्व सभापति व वर्तमान पार्षद राकेश भाटी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कोहिनूर, ऐसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणपत मेघवाल, पूर्व यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री मुन्ना मकरानी, मोर्चा के जाहिर मकरानी सहित भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी व मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो