scriptभाजपा ने रैली निकाल की नारेबाजी, प्रदेश की कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल को बताया विफल | BJP protests in Pali to protest against Congress government | Patrika News

भाजपा ने रैली निकाल की नारेबाजी, प्रदेश की कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल को बताया विफल

locationपालीPublished: Dec 17, 2019 04:06:39 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

BJP protests in Pali : -पाली जिले की सोजत विधायक शोभा चौहान व जैतारण विधायक अविनाश गहलोत के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

भाजपा ने रैली निकाल की नारेबाजी, प्रदेश की कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल को बताया विफल

भाजपा ने रैली निकाल की नारेबाजी, प्रदेश की कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल को बताया विफल

पाली/सोजत। BJP protests in Pali : प्रदेश की कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल को विफल बताते हुए मंगलवार को सोजत विधायक शोभा चौहान के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपखण्ड कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए गए।
कांग्रेस सरकार के एक साल पूरा होने पर सोजत विधायक चौहान के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर उपखण्ड कार्यालय पहुंचे। जहां पर सरकार के एक साल के कार्यकाल को विफल बताते हुए नारेबाजी की गई। इस मौके विधायक चौहान, पालिका उपाध्यक्ष जुगलकिशोर निकुंम, पंकज त्रिवेदी, सोहनलाल टांक, दलपत सीरवी मंडला, आशाराम बावरी, गुणवंती मेहता, दिग्विजयसिंह, राजेश तंवर, मूरलीराम, कालुराम, जयनारायण गहलोत, परमेश्वर वैष्णव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
जैतारण में भाजपा का प्रदर्शन
जैतारण। प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध मे मंगलवार को जैतारण विधायक अविनाश गहलोत की अगुवाई में उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया गया। भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील प्रजापति ने बताया कि प्रदर्शन से पूर्व जैतारण विधायक सेवा केंद्र में कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से रेली के रूप में रवाना होकर कांग्रेस सरकार के विरोध-प्रदर्शन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो