scriptVIDEO : यहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया बोले : कांग्रेस की एेतिहासिक भूल को भाजपा ने सुधारा | BJP workers welcomed State President Satish Poonia in pali | Patrika News

VIDEO : यहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया बोले : कांग्रेस की एेतिहासिक भूल को भाजपा ने सुधारा

locationपालीPublished: Oct 21, 2019 08:30:02 pm

-पाली जिले के जैतारण व निमाज कस्बे में पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
BJP workers welcomed State President Satish Poonia :

VIDEO : यहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया बोले : कांग्रेस की एेतिहासिक भूल को भाजपा ने सुधारा

VIDEO : यहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया बोले : कांग्रेस की एेतिहासिक भूल को भाजपा ने सुधारा

पाली/जैतारण। BJP workers welcomed State President Satish Poonia : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, लेकिन इसके बावजूद भी इसके पार्षद भाजपा में आ रहे हैं। कांग्रेस अब राष्ट्र विरोधी पार्टी हो चुकी है, जबकि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। इसलिए लोग कांग्रेस में जाना ही नहीं चाहते। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार अच्छा कार्य कर रही है। सरकार ने कांग्रेस की ऐतिहासिक गलती को मात्र 48 घण्टे में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर सुधार दिया।
पूनिया सोमवार को जैतारण विधायक सेवा केन्द्र में जैतारण में पहली बार आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की जनता के हित में कार्य किए होते तो प्रधानमंत्री मोदी को शौचालय, आवास व गैस उपलब्ध करवाने जैसे कार्य को करने की जरूरत नही पड़ती। विधायक अविनाश गहलोत ने कहा कि ईमानदार,अनुशासित एवं संगठित कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिये युवा शक्ति को आगे आना चाहिए।
दो कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल
जैतारण नगरपालिका के वार्ड छह के पार्षद मनोज भाटी व वार्ड 17 के पार्षद मनीष सोलंकी के कांग्रेस छोडकऱ भाजपा में शामिल होने पर प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का जगह-जगह स्वागत
पूनिया का गरनिया मण्डल अध्यक्ष तुलछाराम सीरवी, सरपंच बेडक़लां व गरनिया में स्वागत किया। बाबरा मण्डल से सरपंच देवेन्द्रसिंह बाबरा व आरपी सिंह की अगुवाई में तलवार भेंटकर स्वागत किया। इसी तरह जाट समाज की ओर से वयोवृद्ध नेता धाराराम जाट, जिला परिषद सदस्य नवीन छाबा एवं राजपूत समाज की ओर से चैनसिंह बलाड़ा, लौटोती के उप सरपंच कप्तानसिंह उदावत, पूर्व सरपंच शिम्भुसिंह लौटोती, रामसिंह हाजीवास व सरपंच संघ के अध्यक्ष मदनसिंह उदावत व उपाध्यक्ष तुलछाराम सीरवी की अगुवाई में माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। जिला प्रमुख पेमाराम सीरवी, जिला परिषद सदस्य मल्लाराम सीरवी, नवीन छाबा, दाजारसिह आकोदिया, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष भेणाराम गहलोत, पार्षद अशोक बम्ब, सुखलाल सरगरा, बाबूलाल सैनी, ललित जैन सहित कई लोगों ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया।
कार्यकर्ता के बूते पार्टी मजबूत- पूनिया
निमाज। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के सोमवार को पहली बार क्षेत्र में आने पर विधायक अविनाश गहलोत की अगुवाई में जगह-जगह कार्यकताओं द्वारा स्वागत किया गया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाजपा नेता गोविंदराम अडानिया, भाजयुमो के कैलाश कुमावत व डॉ. महेन्द्र रोहिवाल की अगुवाई में मारवाड़ी रिती-रिवाज से स्वागत किया गया। इस दौरान संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत मजबूत होती हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो