सदर थानाप्रभारी रविन्द्रसिंह खिंची ने बताया कि शहर के जोधपुर रोड से नहर किनारे से पुनायता की तरफ जाने वाले मार्ग पर माही बाग वाटर पार्क व रिसोर्ट आया हुआ हैं। तखतगढ़ के भांसूदा गांव निवासी 8 साल का जय लुहार पुत्र पेमाराम लुहार अपने परिवार के साथ यहां आया था। परिजनों का कहना हैं कि काफी देर नहाने के बाद उसे पुल से निकाल कर किनारे बैठा दिया था। इस दौरान वह वापस पुल में गिर गया। वे नहाने में व्यस्त रहे, ऐसे में पता ही नहीं चला। बाद में नजर पड़ी तो उसे तुरंत हॉस्पिटल लाए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
वॉटर पार्क में सुरक्षा व्यवस्था की जांच नहीं
जिले भर में पानी की किल्लत चल रही हैं। डिस्टिक्ट्र क्लब का वाटर पुल भी बंद पड़ा हैं, लेकिन माही बाग वाटर पार्क ऐसी पेयजल संकट की स्थिति में भी संचालित हैं। इस घटना ने वॉटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया हैं। नहाने आए लोग विशेषकर बच्चे किसी हादसे का शिकार न हो जाए, इसको देखने को लेकर यहां कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं हैं। शहर के कई स्वीमिंग पुल का भी यहीं हाल है। प्रशासन इनकी जांच भी नहीं करता।