scriptअब राज्य में अधिक सहायता की आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों के लिए बनेंगे अलग प्रमाण पत्र | Certificates will be made for Divyangjan who need more help | Patrika News

अब राज्य में अधिक सहायता की आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों के लिए बनेंगे अलग प्रमाण पत्र

locationपालीPublished: Sep 23, 2021 07:53:36 am

Submitted by:

Suresh Hemnani

– पाली की आवाज को मिली जीत

अब राज्य में अधिक सहायता की आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों के लिए बनेंगे अलग प्रमाण पत्र

अब राज्य में अधिक सहायता की आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों के लिए बनेंगे अलग प्रमाण पत्र

पाली। अधिक सहारे की आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों के लिए प्रदेश में अलग से प्रमाण पत्र बनेगा, इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इससे दिव्यांगजनों को काफी राहत मिलेगी।

विशेष प्रमाण पत्र के लिए बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी अथवा सिविल सर्जन अथवा चिकित्सा अधीक्षक को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी, पांच पुनर्वास विशेषज्ञ, शारीरिक चिकित्सा और पुनर्वास अथवा हड्डी विशेषज्ञ, कान, नाक व गला विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, सामान्य चिकित्सक, मनो चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट सहित अन्य विशेषज्ञों को सदस्य बनाया गया है।
ऐसे होगा मूल्यांकन
बोर्ड छहआधारों पर मापदंड करेगा, जिसमे शारीरिक दिव्यांगता की गंभीरता, मानसिक, दिव्यांगता की गंभीरता, दैनिक गतिविधियों में किस हद तक बाधा आती है, संज्ञानात्मक क्षमताएं कितनी प्रभावित है। सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के आधार पर निर्धारण करते हुए अधिभार के आधार पर 100 अंको में से 60 अंक पाने वाले व्यक्ति को अधिक सहायता के लिए सिफारिश की जाएगी।
वैभव ने उठाई पीड़ा
बोर्ड के गठन एवं अधिक सहारे की आवश्यकता वालो के विशेष योजना बनाने की मांग पिछले एक वर्ष से अधिक समय से कर रहे पाली के युवा वैभव भंडारी द्वारा न्यायालय विशेषयोग्यजन को परिवाद भी प्रस्तुत किए गए। इसी के चलते यह आदेश अब जारी किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो