scriptVIDEO : सर, हमारे यहां एक गायनिक चिकित्सक लगा दो, समस्याएं लिखकर भेजना कार्रवाई करेंगे | Chief Minister's video conference from the sarpanch of Nimaz in Pali | Patrika News

VIDEO : सर, हमारे यहां एक गायनिक चिकित्सक लगा दो, समस्याएं लिखकर भेजना कार्रवाई करेंगे

locationपालीPublished: Jun 02, 2020 03:42:59 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

-मुख्यमंत्री ने सरपंच को दे दी प्रवासियों का ख्याल रखने की भोलावन

VIDEO : सर, हमारे यहां एक गायनिक चिकित्सक लगा दो, समस्याएं लिखकर भेजना कार्रवाई करेंगे

VIDEO : सर, हमारे यहां एक गायनिक चिकित्सक लगा दो, समस्याएं लिखकर भेजना कार्रवाई करेंगे

पाली/निमाज। पाली जिले की ग्राम पंचायत निमाज की सरपंच दिव्या कुमारी ने मुख्यमंत्री से संभाग की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत एवं निमाज कस्बे की आबादी के लिहाज से महिलाओं की चिकित्सा व्यवस्था के लिए एक गायनिक चिकित्सक लगाने की मांग की। साथ ही निमाज में एक चिकित्सक की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। कोरोना संक्रमण के दौरान किए जा रहे कार्यो, जरूरतमंदों तक पहुंचाए जाने वाली सहायता, पेयजल, मनरेगा, प्रवासी श्रमिकों के आगमन, उनके क्वॉरेंटाइन करने आदि की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
यह बात सरपंच दिव्या कुमारी ने मुख्यमंत्री से वीडियो कांफ्रेंस के दौरान की। और तो और मुख्यमंत्री ने भी वार्ता के दौरान माइक में हुई आवाज की थोड़ी समस्या के कारण सरपंच दिव्या कुमारी को क्षेत्र की समस्याओं को लिखित में भेजने की रिक्वेस्ट भी की, ताकि उन पर कार्रवाई हो सके। कोरोना संकट के चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश के सरपंचों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए रूबरू हुए थे। मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंस में पाली जिले से एकमात्र चिन्हित पाली जिले की निमाज ग्राम पंचायत की सरपंच दिव्या कुमारी से वार्ता की। सरपंच दिव्या कुमारी ने मुख्यमंत्री से वार्ता में चयनित होना सुखद अनुभूति बताया।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के हालात व ग्रामीणों की समस्याओ को सीधे मुख्यमंत्री जो बताना सुखद रहा। इस दौरान सरपंच दिव्या कुमारी, उपखंड अधिकारी डॉ. भास्कर बिश्नोई, विकास अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह मेहता, प्रशिक्षु आरएएस अधिकारी लखाराम चौधरी, पूर्व सरपंच भगवतीसिंह उदावत, सहायक विकास अधिकारी बगदाराम गोयल, जलदाय विभाग सहायक अभियंता राजेश जायसवाल, कनिष्ठ अभियंता राहुल कुमार, सहायक अभियंता डिस्कोम महेंद्र कुमार मीणा, कनिष्ठ अभियंता प्रेम प्रकाश पटेल, ग्राम विकास अधिकारी आरती, सहायक शोभाग मकराणा, नरेंद्र लौहार, उम्मेदसिंह चारण और उनके साथ विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो