शहरवासियों का कहना : हवा के साथ तेज रफ्तार से दौड़ता है मीटर
24 घंटे जलापूर्ति बनी उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब
पानी आपूर्ति एक से दो घंटे और बिल पहले से कई गुना ज्यादा

पाली. शहर में चौबीस घंटे जलापूर्ति की पाइप लाइन बिछाने और हर समय जलापूर्ति होने की बात से शहरवासी खुश थे, लेकिन जिस क्षेत्र में भी यह व्यवस्था शुरू की गई है। वहां के लोग अब परेशान है। बिलों की राशि ने उनके घरों का बजट बिगाड़ दिया है। शहरवासियों का कहना है कि पानी दिन में किस समय दिया जाएगा, यह तय नहीं है। पानी की आपूर्ति भी 24 घंटे के बजाय एक से दो घंटे की जा रही है। शहरवासियों का कहना है कि जलापूर्ति से पहले पाइप लाइन से हवा निकलती है। जिसके कारण मीटर भी तेजी घूमता है। इससे रीडिंग बढ़ती है और आरयूआइडीपी व जलदाय विभाग के अधिकारी उनकी सुन नहीं रहे हैं।
हवा से चलता है मीटर
नई पाइप लाइन से पानी आने का समय तय नहीं है। पानी की आपूर्ति से पहले हवा आती है। इससे मीटर चलना शुरू हो जाता है। पानी की आपूर्ति के समय भी कई बार पानी टूटता है। उस समय भी हवा के कारण मीटर चलता रहता है।
कल्याणपुरी, शेखावत नगर
कोई सुनने वाला नहीं है
मेरे घर का बिल चार हजार रुपए से अधिक का आया है। मीटर तो पानी आने से एक-दो मिनट पहले ही हवा के साथ तेज गति से घूमना शुरू हो जाता है। इस बारे में शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
हिम्मतसिंह, पंचम नगर
उपभोक्ता मंच में दूंगा वाद
लॉकडाउन लगने के बाद से हमारी स्कूल बंद है। बच्चे नहीं आ रहे है। हम भी कभी-कभी ही जाते है। इसके बावजूद इस बार पानी का बिल 8 हजार 192 रुपए आया है। मैं इसका परिवाद उपभोक्ता मंच में दूंगा।
पुखराज, जवाहर नगर
अब पाइए अपने शहर ( Pali News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज