अब कांग्रेस पार्षद बोले- भाजपा पार्षदों का आरोप झूठा, सिद्ध करके बताए किसको दिए रुपए
पालीPublished: Nov 12, 2022 08:27:37 pm
- गत दिनों भाजपा पार्षदों ने प्रेस वार्ता में लगाया था आरोप


अब कांग्रेस पार्षद बोले- भाजपा पार्षदों का आरोप झूठा, सिद्ध करके बताए किसको दिए रुपए
पाली। गत दिनों भाजपा पार्षदों ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पार्षदों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने रुपए लिए, इसके विरोध में शनिवार को कांग्रेस पार्षदों ने प्रेस नोट जारी कर बयान जारी किया है। इसमें कहा कि कांग्रेस पार्षदों द्वारा रुपए लेने का भाजपा पार्षदों का आरोप झूठा है। भाजपा पार्षद सिद्ध करके बताए कि किन किन कांग्रेस पार्षदों को रुपए दिए गए हैं।