scriptCM गहलोत ने इस क्षेत्र को दी ये बड़ी सौगात, लोगों ने खुशी जताई | CM Ashok Gehlot announced the opening of ADM office in Bali | Patrika News

CM गहलोत ने इस क्षेत्र को दी ये बड़ी सौगात, लोगों ने खुशी जताई

locationपालीPublished: May 27, 2022 02:49:40 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

– प्रशासनिक कार्यों में मिलेगी राहत, अब अधिकांश कार्यों के लिए नहीं आना होगा मुख्याालय
 

CM गहलोत ने इस क्षेत्र को दी ये बड़ी सौगात, लोगों ने खुशी जताई

CM गहलोत ने इस क्षेत्र को दी ये बड़ी सौगात, लोगों ने खुशी जताई

ADM office will open in Bali : पाली। बाली को जिला बनाने की मांग कर रहे गोडवाड़ क्षेत्र के लोगों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी खुशी दी है। राज्य सरकार ने यहां अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय खोलने की घोषणा की है। इस घोषणा से क्षेत्र के लोगों को बाली में ही प्रशासनिक सम्बन्धी समस्याओं का समाधान मिल सकेगा। इसके साथ ही उन्हें अब अधिकांश प्रशासनिक कार्यों के लिए पाली आने से भी मुक्ति मिलेगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाली जिले के बाली में गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे बाली क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए अब पाली आने की जरूरत नहीं होगी। उनके कार्य बाली में ही सुगमता से हो सकेंगे। इसके अलावा सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।
तीन तहसीलें शामिल
नवघोषित अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में तीन तहसीलों को शामिल किया गया है। इसमें बाली, सुमेरपुर व देसूरी शामिल है। इसके साथ ही 103 पटवार मंडल तथा 265 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। इन क्षेत्रों के लोगों के प्रशासनिक कार्य अब बाली में ही हो सकेंगे।
बाली को जिला बनाने की कर रहे थे मांग
आपको बताते चले कि पिछले लम्बे समय से बाली को जिला बनाने की मांग की जा रही है। इसे लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ ही सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी इस आवाज को बुलंद कर रहे थे। इस घोषणा से लोगों ने खुशी जताई है।
मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट
राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने की बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद भी साझा की है। उन्होंने ट्वीट भी किया और बताया कि पाली जिले के बाली को अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय की सौगात दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो