जिला कलक्टर ने तहसीलदार व जलदाय विभाग के अधिकारियों को टैंकरों से पेयजल आपूर्ति के लिए माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि हाइडेंटवार टैंकर भरवाने के लिए ग्राम व तिथि वाइज नक्शा बनाए और उसी के अनुरूप पानी के टैंकर भरवाए जाए। उन्होंने कि बेरियो में उपलब्ध पानी का उपयोग करने के लिए तीन दिन में पाइप लाइन से जोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि टैंकरों को चिन्हित कर सम्बन्धित हाइडेंट से ही पानी भरवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने गांव में स्थित जीएलआर को टैंकरों के द्वारा भरवाने के निर्देश दिए। भाद्राजून हाइडेन्ट से पानी के टैंकर भरकर रोहट क्षेत्र में भिजवाने की जानकारी ली।
इस मौके मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामप्रकाश, यूआइटी सचिव वीरेन्द्र सिंह चौधरी, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता कानसिंह, तहसीलदार प्रवीण चौधरी, ममता, रामबाबू, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता दिलीप परिहार आदि मौजूद रहे। स्कूल के खेल मैदान का किया निरीक्षण
जिला कलक्टर मेहता ने रोहट पंचायत समिति के सावलता गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने खेल मैदान का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने खेल मैदान व पेवेलियन का निरीक्षण किया। इस खेल मैदान की लागत 13-76 लाख आई है। जिसमें श्रम मद में 2-80 लाख रुपए व्यय हुए एवं सामग्री मद में 10-96 लाख की लागत आई है। खेल मैदान में वालीबाल, खो खो, रनिंग ट्रेक, पैवेलियन आदि बने हुए है। खेल मैदान बनने से स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। सरपंच ढलकी देवी देवासी ने जिला कलक्टर से धेत्र की पेयजल की समस्या के बारे में बताया। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्य कारी अधिकारी रामप्रकाश, यूआईटी सचिब वीरेन्द्र सिंह चौधरी, उपखण्ड अधिकारी रोहट मौजूद रहे।