scriptपेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का कांग्रेस ने जताया विरोध | Congress opposes rising prices of petrol and diesel | Patrika News

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का कांग्रेस ने जताया विरोध

locationपालीPublished: May 24, 2018 05:04:27 pm

Submitted by:

Vikram

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का कांग्रेस ने जताया विरोध

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का कांग्रेस ने जताया विरोध

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का कांग्रेस ने जताया विरोध

पाली. पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। सभी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से बैलगाड़ी और पैदल मार्च करते हुए लोढ़ा स्कूल, सूरजपोल होते हुए कलक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की।
इस दौरान चाड़वास ने संबोधित किया कि वर्तमान सरकार महंगाई को ही मुद्दा बनाकर सत्ता में आई थी। लेकिन, महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही। इस मौके पर पूर्व विधायक भीमाराज भाटी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष यशपालसिंह कुम्पावत, प्रवक्ता रफीक चौहान, आईटी सेल प्रभारी आमीन अली, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, प्रदेश सचिव सुमित्रा जैन, शोभा सोलंकी, सोमेंद्र गुर्जर, दुर्गासिंह राठौड़, रणजीतसिंह, जोगाराम सेालंकी, अरूण जोशी, महिला अध्यक्ष नीलम बिड़ला, भंवर राव, मदनसिंह जागरवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब टी, प्रकाश सांखला व महावीरसिंह सुकरलाई सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजद थे।
राणा ने मान दिलावण ने बढ़ा रया कदम

जुनी कचहरी में स्थापित होगी महाराणा प्रताप की अश्वारुढ़ प्रतिमा
पाली. महाराणा प्रताप के ननिहाल पाली की जुनी कचहरी में अश्वारुढ़ प्रतिमा लगवाने के यज्ञ में शहरवासी लगातार सहयोग कर रहे है। पत्रिका की प्रेरणा से शुरू इस मुहिम में बुधवार को भी संगठन आगे आए और सहयोग राशि प्रदान की। इसमें 51 हजार रुपए क्षत्रिय ओड समाज पाली के ओड कम्यूनिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से तथा 21 हजार रुपए लॉयन क्लब पाली मारवाड़, लॉयन क्लब रॉयल व लियो क्लब की ओर से महाराणा जन्म स्थली विकास समिति को दी गई। जुनी कचरी में 16 जून को राणा की अश्वारुढ़ प्रतिमा स्थापित करना प्रस्तावित है।
महाराणा प्रताप जन्म स्थली विकास समिति को क्षत्रिय ओड समाज पाली के ओड कम्यूनिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पारसराम ओड, उपाध्यक्ष ओमसिंह ओड, उपाध्यक्ष हंसाराम ओड, उपाध्यक्ष दुर्गाराम ओड, प्रदेश सचिव डलाराम ओड, सचिव रामलाल ओड, नैनाराम ओड, कालूराम ओड, अमृत ओड, जयराम ओड व विरमराम ओड के की ओर से राशि दी गई। वहीं लॉयन क्लब पाली मारवाड़, लॉयन क्लब रॉयल एवं लियो क्लब की ओर से क्लब के संभागीय अध्यक्ष राकेश मेहता, शरद मेहता, नरेन्द्र गर्ग की ओर से नगर परिषद सभापति महेन्द्र बोहरा, पार्षद ललिति प्रितमानी, पार्षद अशोक बंजारा, जितेन्द्र व्यास, जिला खेल अधिकारी अगराराम चौधरी व अजीज कोहिनूर की उपस्थिति में समिति अध्यक्ष शैतानसिंह, उपाध्यक्ष अनोपसिंह चौहान, सचिव चम्पालाल सिसोदिया, सदस्य गौतम यति आदि को राशि सौंपी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो