scriptVIDEO : यहां पायलट समर्थकों ने रैली निकाली, गहलोत के गुट ने बनाई दूरियां | Congress party held a tractor rally in Pali in support of farmers | Patrika News

VIDEO : यहां पायलट समर्थकों ने रैली निकाली, गहलोत के गुट ने बनाई दूरियां

locationपालीPublished: Feb 25, 2021 10:06:55 am

Submitted by:

Suresh Hemnani

-केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों का किया विरोध-कांग्रेस भवन में नहीं पहुंचे कई कांग्रेस नेता

VIDEO : यहां पायलट समर्थकों ने रैली निकाली, गहलोत के गुट ने बनाई दूरियां

VIDEO : यहां पायलट समर्थकों ने रैली निकाली, गहलोत के गुट ने बनाई दूरियां

पाली। केन्द्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में भी कांग्रेस एकजुट नहीं है। पहले कांगे्रस के एक धड़े ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी। जबकि बुधवार को निवर्तमान अध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास के नेतृत्व में दूसरे धड़े ने ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली से पहले प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी की उपस्थिति में कांग्रेस भवन में बैठक हुई। जिसमें फूट चौड़े हुई।
बैठक में रोहट से आए पदाधिकारी को बोलने का कहने पर पहले तो उन्होंने कृषि कानूनों के बारे में बोला, अंत में बोले की विधानसभा प्रत्याशी कहां है। उनको यहां होना चाहिए, वे प्रधान बने घूमते है। इस तरह के तीखे तेवर दिखाने पर अन्य पदाधिकारियों ने उनको बैठाने का प्रयास किया। इस बीच कुछ कार्यकर्ता भी पदाधिकारियों के खिलाफ बोले। एक वक्ता ने कहा कि मुझे कहते है सचिन पायलट गुट के है। हां हूं तो क्या हूं, कांग्रेसी तो हूं। बैठक मेंं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नाम के नारे लगे, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी को सांसद बनाने के लिए भी नारे लगे। कांगे्रस नेता सोमेन्द्र गुर्जर ने भी कांग्रेस की फूट को लेकर बातों-बातों में पीड़ा बता दी। इसके बाद कई कार्यकर्ता उठकर भवन से बाहर चले गए। जिनको बुलाकर वापस लाना पड़ा।
आवाज लगाते रहे, नेता भीतर नहीं आए
बैठक में कुछ नेता भवन के अंदर बैठे नहीं। उनको निर्वतमान अध्यक्ष चाड़वास आवाज भी लगाते रहे, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। वे ट्रैक्टरों पर जरूर सवार हुए। बैठक में विशिष्ट अतिथि पाली जिला प्रभारी निम्बाराम गरासिया, पूर्व विधायक भीमराज भाटी, पीसीसी सचिव शोभा सोलंकी ने संबोधित किया।
दोपहर डेढ़ बजे बाद निकली रैली
कांग्रेस भवन में मुख्य अतिथि चौधरी के आने से पहले बहुत कम कार्यकर्ता पहुंचे। वहां बैठक शुरू होने पर भी भवन के भीतर कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक नहीं रही। ट्रैक्टर रैली में कार्यकर्ताओं की संख्या थोड़ी अच्छी रही। रैली कांग्रेस भवन से ट्रैक्टरों में सवार होकर बलदेव राम मिर्धा की प्रतिमा स्थल पहुंचे। वहां माल्यार्पण करने के बाद कलक्ट्रेट, अहिंसा सर्किल, सूरजपोल, अम्बेडकर सर्किल होकर वापस कांग्रेस भवन पहुंचे। जहां रैली का समापन हुआ।
रैली में ये हुए शामिल
रैली जिला उपाध्यक्ष प्रदीप हिंगड़, पेमाराम देवासी, चंदनसिंह राजपुरोहित बारवा, चौधरी भंवर सिंह, नगर परिषद के प्रतिपक्ष नेता हकीम भाई, शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हाजी मेहबूब टी, जैतारण ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह खिनावड़ी, रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह उदावत, सोजत ब्लॉक अध्यक्ष रतनलाल फौजी, मारवाड़ जंक्शन ब्लॉक अध्यक्ष नगेंद्र गुर्जर, बाली ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश गरासिया, पाली देहात ब्लॉक अध्यक्ष महेश जोशी, रोहट ब्लॉक अध्यक्ष मंगलाराम भीण्डर, पूर्व प्रधान लाल मोहम्मद काठात, रफीक चौहान आदि शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो