7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Congress Protest : पाली संभाग को निरस्त करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jan 07, 2025

Congress Protest : पाली संभाग को निरस्त करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

पाली के कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।

Congress Protest in Pali : प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से पाली संभाग को निरस्त करने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस के पदा​धिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को सौंपकर जनहित में अपना फैसला बदलने की मांग की।

कांग्रेस जिला महासचिव रफीक चौहान ने बताया कि पाली जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष अजीज दर्द के नेतृत्व में मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां कांग्रेस के पदा​धिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दर्द ने कहा कि भाजपा ने जनता के जिले और संभाग निरस्त किए हैं, समय आने पर जनता भी इन्हें निरस्त कर देगी।

इस मौके पर पाली विधायक भीमराज भाटी, प्रदेश महासचिव प्रवीण कोठारी, शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, प्रदेश सदस्य महावीर सिंह सुकरलाई, पाली ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराणा, रोहट ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी सिंह राजपुरोहित, बाली ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीलम बिड़ला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हाजी मेहबूब टी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हकीम भाई, महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, जोगाराम सोलंकी, प्रकाश सांखला, मांगुसिह दूदावत, मण्डल अध्यक्ष रघुनाथ सिंह मंडली, संतोकसिंह बाजवा, शकील नागौरी, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविन्द बंजारा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष लाल मोहम्मद सिंधी, भंवर राव, मंगलाराम बाडसा, अमराराम पटेल, ताराचंद चंदनानी, मोनू मेघवाल, रमेश चावला, प्रकाश चौहान सहित कांग्रेस पदा​धिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।