scriptकिसानों को अब एक ही छत के नीचे मिलेगी सारी सुविधा | Construction of Kisan Seva Kendra building in Desuri area of Pali dist | Patrika News

किसानों को अब एक ही छत के नीचे मिलेगी सारी सुविधा

locationपालीPublished: Dec 14, 2019 04:58:42 pm

Submitted by:

Suresh Hemnani

Construction of Kisan Seva Kendra : -10.50 लाख की लागत से हुआ किसान सेवा केन्द्र का निर्माण

किसानों को अब एक ही छत के नीचे मिलेगी सारी सुविधा

किसानों को अब एक ही छत के नीचे मिलेगी सारी सुविधा

पाली/देसूरी। Construction of Kisan Seva Kendra : किसानों एवं ग्रामीणों को एक छत की नीचे सभी सुविधा मिले। इसको लेकर जिले के देसूरी पंचायत समिति क्षेत्र के दादाई ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 10.50 लाख की लागत से किसान सेवा केन्द्र सह विलेज नॉलेज सेंटर एवं भू-अभिलेख सूचना केन्द्र का निर्माण किया गया है।
इस केन्द्र पर किसानों को एक छत पर सभी सुविधा जैसे राजस्व रेकर्ड की प्रतियां और कृषि संबधित जानकारी सहित अन्य योजना की जानकारी मिल सकेगी। ऐसे केन्द्र बनाने के लिए देसूरी पंचायत समिति की छह पंचायतों में वित्तीय स्वीकृति की गई है। इसी के तहत ग्राम पंचायत दादाई में किसान सेवा केन्द्र का 10.50 लाख की राशि जारी की गई थी। इस पर सरंपच रिंकू कंवर मेड़तिया व उपसरपंच सतीश सोनी के साथ वार्डपंचों एवं ग्रामीणों ने मिलकर किसान सेवा केन्द्र निर्माण के लिए भूमि पर चर्चा की। अटल सेवा केन्द्र के पास भूमि का चयन किया गया। जिसका अब निर्माण पूरा हो गया है।
नहीं काटने होंगे चक्कर
किसानों को राजस्व विभाग सहित अन्य योजनाओं के लिए अलग-अलग विभागों में चक्कर अब नहीं काटने होंगे। गांव में किसान सेवा केन्द्र और सह विलेज नॉलेज सेंटर पर ही सभी सुविधाएं मिल जाएगी।
किसानों के लिए होगा उपयोगी
दादाई पंचायत मुख्यालय पर किसान सेवा केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है। जो भविष्य में किसानों के लिए उपयोगी साबित होगा। –सतीश सोनी, उपसरपंच, दादाई

किसान नॉलेज सेंटर केन्द्र तैयार
दादाई पंचायत मुख्यालय पर किसान सेवा केन्द्र का भवन तैयार किया गया। इसमें शीघ्र ही किसानों को सभी तरह की सुविधाएं मिल सकेगी। –रिंकू कंवर, मेड़तिया, सरपंच, दादाई
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो